Stocks on Broker's Radar: सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और उनको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये जानकारी भी साझा करते हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर क्रॉम्प्टन कंज्यूमर, टाटा मोटर और यूनो मिंडा के स्टॉक्स आ गये हैं। नोमुरा ने क्रॉम्प्टन पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। वहीं टाटा मोटर पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि यूनो मिंडा पर नोमुरा ने बुलिश राय दी है।
NOMURA ON CROMPTON CONSUMER
नोमुरा ने क्रॉम्प्टन कंज्यूर पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है। इसके शेयर का लक्ष्य 320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का लंबी अवधि में डबल डिजिट ग्रोथ पर फोकस बना हुआ है। कंपनी द्वारा प्रीमियमाइजेशन करने से ग्रोथ को बूस्ट मिलेगा। कंपनी को 5 साल में कारोबार दोगुना होने का भरोसा है।
सीएलएसए ने टाटा मोटर्स पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 1133 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 2024 के पहले दो महीनों में जेएलआर रिटेल वॉल्यूम में सालाना 10% की बढ़ोतरी हुई है। जेएलआर ने फरवरी 2024 में रिटेल वॉल्यूम में सालाना आधार पर 4.5% का सुधार दर्ज किया। हालांकि हाई बेस पर चीन में वॉल्यूम में सालाना आधार पर 46% की गिरावट के कारण वॉल्यूम ग्रोथ में कमी आई है। जगुआर पर छूट बढ़ी जबकि लैंडरोवर पर फरवरी में गिरावट देखी गई। जेएलआर की प्रोफिटैबिलिटी मजबूत बने रहने की उम्मीद है। उम्मीद है कि कंपनी घरेलू पीवी सेगमेंट में बाजार अच्छी हिस्सेदारी हासिल करेगी।
नोमुरा ने यूनो मिंडा पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 820 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि स्टारचार्ज के साथ ईवी-पैसेंजर कार सेगमेंट में अपनी क्षमता का विस्तार किया है। स्टारचार्ज के साथ एग्रीमेंट स्थानीय एमएफजी बेस विकसित करने और आयात समाधान को बढ़ावा देने में मदद करेगा। कंपनी के पास नए सेगमेंट में आगे बढ़ने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।