बाजार में एयरलाइंस के शेयरों पर नजरें रहेंगी। OMCs ने ATF के दाम साढ़े चार प्रतिशत तक घटा दिये हैं। लेकिन घरेलू LPG सिलिंडर करीब 5% महंगा हो गया है। अब नये भाव के मुताबिक 14 किलो वाला सिलिंडर 1103 रुपये का मिलेगा। इसलिए गैस और तेल से जुड़ स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे। Delhivery में सॉफ्ट बैंक आज ब्लॉक डील के जरिये 3.4% हिस्सेदारी बेच सकता है। इस पर भी बाजार के नजरें रहेंगी। वहीं ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर नजर डालें आज इनक रडार पर डॉ लाल पैथलैब्स, एयरटेल, वोडा, टाटा केमिकल्स, एसआरएफ, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे शेयर शामिल हैं। ब्रोकर्स ने टेलीकॉम, केमिकल्स और बैंकिंग सेक्टर पर भी अपनी राय जाहिर की है।
जेफरीज ने टेलीकॉम सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि Q3 में सलाना आधार पर टेलीकॉम सेक्टर की रेवेन्यू ग्रोथ 15% रही। इस दौरान जियो का मार्केट शेयर 1.6% बढ़ा। जबकि भारती एयरटेल का मार्कट शेयर 1.1% बढ़ा। वहीं इसी दौरान वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर 17% तक नीचे गिर गया। FY23-25 में 12% CAGR सेक्टर रेवेन्यू ग्रोथ संभव है।
मॉर्गन स्टैनली ने केमिकल्स पर राय देते हुए कहा कि एक्सपोर्ट ग्रोथ नए निवेश में तेजी पॉजिटिव संकेत है। एग्रोकेमिकल के ऑर्डरबुक में सुस्ती से जोखिम नजर आ रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि केमिकल्स सेक्टर की उनकी टॉप पिक्स टाटा केमिकल, SRF और नवीन फ्लोरीन हैं।
यूबीएस ने डॉ लाल पैथलैब्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। डिस्काउंट में कमी से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा।
मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय बैंकों पर राय देते हुए कहा कि फरवरी में बैंकिंग शेयर 0.6% गिरे। फरवरी में इस साल बैंकिंग इंडेक्स 7% गिरा। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 4% की गिरावट रही। हालांकि ब्रोकरेज ने कहा कि उन्हें बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank, Axis Bank, BOI & Federal Bank पसंद हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )