सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

ZYDUS LIFESCIENCES पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि US FDA ने 2.5 mg, 5 mg की APIXABAN टैबलेट को बिक्री के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कंपनी के OLMESARTAN MEDOXOMIL टैबलेट को भी मंजूरी मिली है। कंपनी की HYDROCHLOROTHIAZIDE टैबलेट को भी मंजूरी मिल गई है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 8:35 AM
Story continues below Advertisement
PERSISTENT SYSTEM पर एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर पर दबाव रह सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ग्रोथ की रफ्तार अनुमान से धीमी रही। तीसरी तिमाही में GDP growth 6.3% से घटकर 4.4 प्रतिशत रही। वहीं मैन्युफैक्चरिंग में अभी मुश्किलें जारी नजर आ रही हैं। हालांकि इसको एग्री, कंस्ट्रक्शन और इलेक्ट्रिसिटी से सहारा मिला। वहीं आज फरवरी के ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे। मारुति 3% ज्यादा गाड़ियां बेच सकती है। जबकि टाटा मोटर्स 7% ज्यादा ज्यादा गाड़ियां बेच सकती है। लेकिन टू व्हीलर्स की SALES में कमजोरी नजर आ सकती है। लिहाजा आज ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स पर बाजार की नजरें बनी रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए POWER GRID और INFOSYS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

    आशीष वर्मा की टीम

    1. POWER GRID (GREEN)

    कंपनी ने इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम की बोली जीती। खावडा RE पार्क के KPS3 इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम लगेगा


    2. ZYDUS LIFESCIENCES (GREEN)

    US FDA ने 2.5 mg, 5 mg की APIXABAN टैबलेट को मंजूरी दी। OLMESARTAN MEDOXOMIL टैबलेट को भी मंजूरी मिली। HYDROCHLOROTHIAZIDE टैबलेट को भी मंजूरी मिली

    3. BIOCON (GREEN)

    इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया) ने 80.61 लाख शेयर खरीदे

    4. BHARAT ELECTRONICS (GREEN)

    थेल्स रिलायंस डिफेंस सिस्टम्स के साथ फ्रेम सप्लाई करार किया

    5. SEAMEC (GREEN)

    HAL के साथ ऑफशोर के लिए कंपनी ने करार किया। ONGC के लिए वेसेल के इस्तेमाल के लिए करार किया। $35,000/दिन पर जहाज किराए पर लेगा। 5 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू करीब $64 Mn होगी

    6. LT FOODS (GREEN)

    SALIC इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट को 2.74 करोड़ शेयर जारी किए। Alrumaih Sulaiman Abdulrahman की नियुक्ति को मंजूरी मिली।

    एडिशनल डायरेक्टर पद पर नियुक्ति को मंजूरी मिली

    7. DELHIVERY (Red)

    सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है। सॉफ्ट बैंक आज 3.4% हिस्सेदारी बेच सकता है। ब्लॉक डील 3% डिस्काउंट पर हो सकती है। 335.10 रुपये /शेयर के फ्लोर प्राइस पर डील संभव है। दिसंबर 2022 तक सॉफ्ट बैंक की कंपनी में 18.42% हिस्सेदारी थी

    8. MCX (GREEN)

    एक्सचेंज 3 मार्च को क्रूड ऑयल मिनी वायदा लॉन्च करेगा

    9. MOIL (GREEN)

    शेयर में कल की तेजी आज भी जारी रह सकती है

    10. SIEMENS (GREEN)

    आज कंपनी के इनवेस्टर की मीटिंग है। लिहाजा शेयर में तेजी दिख सकती है

    क्या Divgi TorqTransfer के IPO में निवेश की है तैयारी? तो पहले जान लीजिए ये 10 बड़ी बातें

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-INFOSYS (Red)

    कंपनी के ADR में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में दबाव की आशंका है

    2-HCT TECH (Red)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में दबाव की आशंका है

    3-PERSISTENT SYSTEM (Red)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में दबाव की आशंका है

    4-AXIS BANK (Red)

    कंपनी के ADR में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। FY23 Q3 में तिमाही आधार पर GDP 6.3% से घटकर 4.4% रही। FY23 GDP बिना बदलाव के 7% रहने का अनुमान है

    5-ICICI BANK (Red)

    FY23 Q3 में तिमाही आधार पर GDP 6.3% से घटकर 4.4% रही। FY23 GDP बिना बदलाव के 7% रहने का अनुमान है

    6-HDFC BANK (Red)

    FY23 Q3 में तिमाही आधार पर GDP 6.3% से घटकर 4.4% रही। FY23 GDP बिना बदलाव के 7% रहने का अनुमान है

    7-PB FINTECH (Red)

    स्टॉक पर दबाव नजर आ सकता है

    8-LEMON TREE (Green)

    स्टॉक में मोमेंटम जारी रह सकता है

    9-FEDERAL BANK (GREEN)

    MS ने Federal Bk पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है

    10-DR LALA (GREEN)

    UBS ने Dr Lal Pathlabs पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,600 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।