Get App

Stocks on Broker's Radar: डॉ लाल पैथलैब्स, एयरटेल, वोडा, टाटा केमिकल्स, एसआरएफ, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक हैं ब्रोकर्स के टॉप कॉल्स

TELECOM सेक्टर पर राय देते हुए जेफरीज ने कहा कि Q3 में सालाना आधार पर टेलीकॉम सेक्टर की रेवेन्यू ग्रोथ 15% रही। तीसरी तिमाही में जियो का मार्केट शेयर 1.6% बढ़ गया। जबकि एयरटेल का मार्कट शेयर भी 1.1% बढ़ा हुआ नजर आया। तीसरी तिमाही के दौरान वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर 17% घट गया। FY23-25 में 12% CAGR सेक्टर रेवेन्यू ग्रोथ होने की संभावना है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 9:23 AM
Stocks on Broker's Radar: डॉ लाल पैथलैब्स, एयरटेल, वोडा, टाटा केमिकल्स, एसआरएफ, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक हैं ब्रोकर्स के टॉप कॉल्स
DR LAL PATHLABS पर यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है

बाजार में एयरलाइंस के शेयरों पर नजरें रहेंगी। OMCs ने ATF के दाम साढ़े चार प्रतिशत तक घटा दिये हैं। लेकिन घरेलू LPG सिलिंडर करीब 5% महंगा हो गया है। अब नये भाव के मुताबिक 14 किलो वाला सिलिंडर 1103 रुपये का मिलेगा। इसलिए गैस और तेल से जुड़ स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे। Delhivery में सॉफ्ट बैंक आज ब्लॉक डील के जरिये 3.4% हिस्सेदारी बेच सकता है। इस पर भी बाजार के नजरें रहेंगी। वहीं ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर नजर डालें आज इनक रडार पर डॉ लाल पैथलैब्स, एयरटेल, वोडा, टाटा केमिकल्स, एसआरएफ, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे शेयर शामिल हैं। ब्रोकर्स ने टेलीकॉम, केमिकल्स और बैंकिंग सेक्टर पर भी अपनी राय जाहिर की है।

JEFFERIES ON TELECOM

जेफरीज ने टेलीकॉम सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि Q3 में सलाना आधार पर टेलीकॉम सेक्टर की रेवेन्यू ग्रोथ 15% रही। इस दौरान जियो का मार्केट शेयर 1.6% बढ़ा। जबकि भारती एयरटेल का मार्कट शेयर 1.1% बढ़ा। वहीं इसी दौरान वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर 17% तक नीचे गिर गया। FY23-25 में 12% CAGR सेक्टर रेवेन्यू ग्रोथ संभव है।

MS ON CHEMICALS

मॉर्गन स्टैनली ने केमिकल्स पर राय देते हुए कहा कि एक्सपोर्ट ग्रोथ नए निवेश में तेजी पॉजिटिव संकेत है। एग्रोकेमिकल के ऑर्डरबुक में सुस्ती से जोखिम नजर आ रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि केमिकल्स सेक्टर की उनकी टॉप पिक्स टाटा केमिकल, SRF और नवीन फ्लोरीन हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें