Stocks on Broker's Radar: एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, बीईएल पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

HDFC BANK पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,050 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक मर्जर के बाद मजबूत होकर उभरेगा। वित्त वर्ष 23-26 में सेक्टर-लीडिंग आय में 18% की ग्रोथ का पूर्वानुमान है। बैंक की बैलेंसशीट मजबूत है

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 10:09 AM
RELIANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 3125 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के रिटेल बिजनेस के रेवेन्यू में तेज इजाफा हुआ है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (Competition Commission of India) ने HDFC को HDFC LIFE और HDFC ERGO GENERAL INSURANCE में अतिरिक्त हिस्सा खरीदने को मंजूरी दी। इस मर्जर के बाद दोनों कंपनियों में HDFC बैंक की होगी 50% से ज्यादा हिस्सेदारी होगी। लिहाजा HDFC बैंक को ब्रोकरेज ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है। गोल्डमैन सैक्स ने बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी ब्रोकरेज बुलिश हुए हैं। जेफरीज ने इस स्टॉक पर बाय कॉल दी है। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल भी ब्रोकरेज की बाय पिक में शामिल हुआ है। जानते हैं किस स्टॉक पर ब्रोकरेज का क्या है टारगेट प्राइस-

    GOLDMAN SACHS ON HDFC BANK

    गोल्डमैन सैक्स ने एचडीएफसी पर खरीदारी की रेटिंग बना कर रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,050 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि विलय के बाद बैंक मजबूत होकर उभरेगा। वित्त वर्ष 23-26 में सेक्टर-लीडिंग आय में 18% की वृद्धि का पूर्वानुमान है। बैंक की मजबूत बैलेंसशीट ग्रोथ और बेहतर प्रॉफिटेब्लिटी है

    JEFFERIES ON RELIANCE


    जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि रिटेल बिजनेस के रेवेन्यू में तेज बढ़ोतरी हुई। जियो ब्रॉडबैंड का विस्तार तेजी से हो रहा है। O2C बिजनेस में EBITDA ग्रोथ बनी रहेगी। EBITDA के साथ रिस्क रिवार्ड अच्छा है। FY24E में EBITDA ग्रोथ 16% रहने की उम्मीद है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    JEFFERIES ON ICICI PRUDENTIAL

    जेफरीज ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 640 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका ग्रोथ पिक-अप प्रमुख एजेंडा है। इसके पुनर्मूल्यांकन के लिए गुंजाइश बनी हुई है। इसके अलावा नए सीईओ के अनुभव से कंपनी को फायदा होना चाहिए। कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार कर रही है और उत्पादों को अनुकूल बना रही है। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही तक आईसीआईसीआई बैंक का टैपिंग बंद हो जाना चाहिए

    MORGAN STANLEY ON BEL

    मॉर्गन स्टैनली ने बीईएल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बीईएल को वित्त वर्ष 24 में अब तक 5,900 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। यह वित्त वर्ष 24 में इसके 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस का 30% है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।