सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
PIDILITE INDUSTRIES पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि टेनैक्स पिडिलाइट और पिडिलाइट लिटोकोल ने करार किया। भारत में कंपनी लिटोकोल और टेनेक्स प्रोडक्ट बनाएगी। कंपनी ने गुजरात में स्टेट ऑफ आर्ट फैसिलिटी के लॉन्च का ऐलान किया है। लिटोकोल स्पा इटली और टेनेक्स स्पा इटली ने JV के तहत तकनीकी ट्रांसफर की है
कच्चा तेल दबाव में नजर आ रहा है। ब्रेंट कल $75 के नीचे फिसल गया। 2 दिनों में ब्रेंट का भाव 1.50% गिरा। चीन में मांग में गिरावट की आशंका ने दबाव बनाया। मई में चीन के क्रूड इंपोर्ट में भी गिरावट आई है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PIDILITE INDUSTRIES और IOC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
पिडिलाइट लिटोकोल, टेनैक्स पिडिलाइट ने करार किया। कंपनी भारत में लिटोकोल और टेनेक्स प्रोडक्ट बनाएगी। गुजरात में स्टेट ऑफ आर्ट फैसिलिटी के लॉन्च का ऐलान किया है। JV के तहत लिटोकोल स्पा इटली और टेनेक्स स्पा इटली ने तकनीकी ट्रांसफर की है
2. THYROCARE (Green)
ICICI PRU MF ने 22.53 लाख शेयर खरीदे
3. KIMS (Green)
SBI MF ने 40.68 लाख शेयर खरीदे
4. GMDC (Green)
हसमुख अढिया कंपनी के नए डायरेक्टर और चेयरमैन नियुक्त हुए। इससे पहले गुजरात CM के मुख्य सलाहकार रह चुके हैं
5. GR INFRAPROJECTS (Green)
कंपनी को NHAI से 1090 करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट मिला। NH 530B पर कासगंज से चंदन नगर तक चार लेन में तबदील करने का ऑर्डर मिला
6. SHILPA MEDICARE (RED)
कंपनी 23 जून को राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगी
7. PIRAMAL ENTERPRISES (Green)
सूत्रों के मुताबिक कंपनी श्रीराम फाइनेंस में ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकती है। कंपनी को ब्लॉक डील से करीब 4500 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 1483 रुपये/शेयर संभव है। मॉर्गन स्टेनली डील के लिए ब्रोकर हो सकता है
8. HDFC LIFE (Green)
CCI ने HDFC को HDFC लाइफ में अतिरिक्त हिस्सा खरीदने को मंजूरी दी है। CCI का कहना है कि मर्जर के बाद कंपनी में HDFC बैंक का हिस्सा 50% से ज्यादा होगा
9. BHEL (Green)
कंपनी ने TMH के साथ JV खत्म होने की खबरों पर सफाई जारी की। RVNL ने कहा कि रूसी कंसोर्शियम TMH के साथ JV टूटने की खबरें निराधार हैं। रूसी कंसोर्शियम TMH के साथ करार अभी भी वैध है। तय समय में बैंक गारंटी डिपॉजिट की जाएगी
10. INDIAMART INTERMESH (Green)
कंपनी का EX-BONUS आज है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू किया है
पिक्सल मैन्युफैक्चरिंग पर कंपनी की गूगल के साथ बातचीत जारी है
2-SYRMA SGS (Green)
इलेक्ट्रॉनिक बूस्ट पर सरकार के फोकस की वजह से शेयर में तेजी संभव है। सरकार का इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर जोर है। सरकार का 2026 तक मैन्युफैक्चरिंग $30000 करोड़ करने का लक्ष्य है
3-KAYNES TECH (Green)
इलेक्ट्रॉनिक बूस्ट पर सरकार के फोकस की वजह से शेयर में तेजी संभव है
4-IOC (Green)
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर में तेजी संभव है। कल ब्रेंट $75 के नीचे फिसला। ब्रेंट का भाव 2 दिनों में 1.50% गिरा
5-BPCL (Green)
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर में तेजी संभव है। कल ब्रेंट $75 के नीचे फिसला। 2 दिनों में ब्रेंट का भाव 1.50% गिरा
6-HPCL (Green)
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर में तेजी संभव है। कल ब्रेंट $75 के नीचे फिसला। 2 दिनों में ब्रेंट का भाव 1.50% गिरा
7-MANAPPURAM FINANCE (Green)
मॉर्गन स्टेनली की शयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 160 रुपये/शेयर तय किया है
7-MPHASIS (Red)
सिटी की शेयर पर बिकवाली की सलाह है। इसका लक्ष्य 1,675 रुपये/शेयर तय किया है
9-DATA PATTERNS (Red)
इसकी लॉक इन अवधि समाप्त हो रही है
10-LANDMARK CARS (Red)
इसकी लॉक इन अवधि समाप्त हो रही है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)