Get App

Stocks on Broker's Radar: एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, बीईएल पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

HDFC BANK पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,050 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक मर्जर के बाद मजबूत होकर उभरेगा। वित्त वर्ष 23-26 में सेक्टर-लीडिंग आय में 18% की ग्रोथ का पूर्वानुमान है। बैंक की बैलेंसशीट मजबूत है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 21, 2023 पर 10:09 AM
Stocks on Broker's Radar: एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, बीईएल पर हैं ब्रोकर्स की नजरें
RELIANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 3125 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के रिटेल बिजनेस के रेवेन्यू में तेज इजाफा हुआ है

कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (Competition Commission of India) ने HDFC को HDFC LIFE और HDFC ERGO GENERAL INSURANCE में अतिरिक्त हिस्सा खरीदने को मंजूरी दी। इस मर्जर के बाद दोनों कंपनियों में HDFC बैंक की होगी 50% से ज्यादा हिस्सेदारी होगी। लिहाजा HDFC बैंक को ब्रोकरेज ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है। गोल्डमैन सैक्स ने बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी ब्रोकरेज बुलिश हुए हैं। जेफरीज ने इस स्टॉक पर बाय कॉल दी है। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल भी ब्रोकरेज की बाय पिक में शामिल हुआ है। जानते हैं किस स्टॉक पर ब्रोकरेज का क्या है टारगेट प्राइस-

GOLDMAN SACHS ON HDFC BANK

गोल्डमैन सैक्स ने एचडीएफसी पर खरीदारी की रेटिंग बना कर रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,050 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि विलय के बाद बैंक मजबूत होकर उभरेगा। वित्त वर्ष 23-26 में सेक्टर-लीडिंग आय में 18% की वृद्धि का पूर्वानुमान है। बैंक की मजबूत बैलेंसशीट ग्रोथ और बेहतर प्रॉफिटेब्लिटी है

JEFFERIES ON RELIANCE

जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि रिटेल बिजनेस के रेवेन्यू में तेज बढ़ोतरी हुई। जियो ब्रॉडबैंड का विस्तार तेजी से हो रहा है। O2C बिजनेस में EBITDA ग्रोथ बनी रहेगी। EBITDA के साथ रिस्क रिवार्ड अच्छा है। FY24E में EBITDA ग्रोथ 16% रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें