Stocks on Broker's Radar: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया बड़ा दांव

ICICI Lombard पर एचएसबीसी ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1990 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि प्रबंधन विकास को लेकर आशावादी बना हुआ है। Q4 में मजबूत प्रीमियम वृद्धि और बाजार हिस्सेदारी में बढ़त देखी गई। कंबाइन्ड रेशियो में तीव्र सुधार भी Q4 परिणामों में महत्वपूर्ण रूप से पॉजिटिव था

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 11:09 AM
ONGC पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 304 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar:  ICICI LOMBARD के Q4 नतीजे अच्छे रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 19% बढ़कर 520 करोड़ रुपये रहा। जबकि ग्रॉस प्रीमियम 22% बढ़कर 6,073 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि Q4 में हेल्थ बिजनेस में मजबूत ग्रोथ रही। Q4 में हेल्थ इंश्योरेंस का नेट अर्न्ड प्रीमियम 36% बढ़ा। हेल्थ प्रीमियम सालाना 1,133 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,543 करोड़ रुपये रहा। एचएसबीसी और जेफरीज ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर एचडीएफसी लाइफ और ओएनजीसी के स्टॉक भी आ गये हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों ने क्या दिया टारगेट प्राइस-

    HSBC On ICICI Lombard

    एचएसबीसी ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1990 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में मजबूत प्रीमियम वृद्धि और बाजार हिस्सेदारी में बढ़त देखी गई। कंबाइन्ड रेशियो में तीव्र सुधार भी Q4 परिणामों में महत्वपूर्ण रूप से पॉजिटिव था। प्रबंधन विकास को लेकर आशावादी बना हुआ है।

    Jefferies On ICICI Lombard


    जेफरीज ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1950 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कोर Q4 अनुमान के मुताबिक रहा। Q4 शुद्ध प्रीमियम सालाना 17% बढ़ा और कंबाइन्ड रेशियो घटकर 102% हो गया। Q4 मुनाफा 19% बढ़कर 500 करोड़ रुपये रहा जबकि अनुमान से थोड़ा चूक गया।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    CITI ON HDFC LIFE

    सिटी ने एचडीएफसी पर रेटिंग को बढ़ाकर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 720 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 1 साल में आईसीआईसीआई प्रू लाइफ/मैक्स फिन/एसबीआई लाइफ/निफ्टी 50 का प्रदर्शन क्रमशः 22%/45%/13%/10% कम रहा है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24 में कंपनी अपने एजेंसी बेस को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

    MORGAN STANLEY ON ONGC

    मॉर्गन स्टैनली ने ओएनजीसी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 304 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बेहतर कैपिटल एलोकेशन के साथ कंपनी का बेहतर प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है। 18-20% RoE का समर्थन करने वाले स्टेबल रेगुलेशंस के साथ कंपनी का बेहतर प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है। 2024 के अंत तक घरेलू उत्पादन में धीमी गति को अच्छी तरह से चिह्नित किया गया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।