Stocks on Broker's Radar: इंडस टावर्स का वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 32.5% बढ़कर 1,853.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर 7,193.2 करोड़ रुपये रही। कंपनी रिवाइज्ड पेमेंट प्लान और बकाए राशि पर वोडाफोन आइडिया से चर्चा करने वाली है। 31 मार्च 2024 तक वोडाफोन आइडिया पर 5,585 करोड़ रुपये बकाया है। इंडस टावर्स के स्टॉक पर सीएलएसए ने खरीदारी की राय दी है। इसके साथ ही आज इंडिगो, एमएंडएम और आईओसी के स्टॉक भी ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गये हैं। इंडिगो पर एचएसबीसी की खरीदारी की राय है। जबकि एमएंडएम और आईओसी पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने बुलिश नजरिया अपनाया है।
सीएलएसए ने इंडस टावर्स पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 का रेवन्यू 7,200 करोड़ रुपये रहा जिसमें सालाना आधार पर 7% की बढ़त रही जबकि तिमाही आधार पर ये सपाट रहा। वहीं कंपनी का कोर रेवन्यू 4,580 करोड़ रहा जो कि सालाना आधार पर 8% और तिमाही आधार पर 2% अधिक रहा। इंडस की किरायेदारी 2% QoQ बढ़कर 3.68 लाख रही। कंपनी का EBITDA और PAT दोनों अनुमान से ऊपर रहे। कंपनी ने उम्मीद से अधिक टावर जोड़े। कंपनी के सीईओ ने कहा कि नेटवर्क विस्तार/5जी रोलआउट से ग्रोथ को गति मिलेगी। सीईओ ने कहा कि वोडा आइडिया के हालिया फंडरेज से भी ग्रोथ को गति मिलेगी
एचएसबीसी ने इंडिगो पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 4445 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 30 ए350-900 के लिए ऑर्डर देने का कंपनी का रणनीतिक निर्णय समझदारी भरा लगता है। अतिरिक्त 70 विमानों के विकल्प के साथ ऑर्डर देने का कंपनी का रणनीतिक निर्णय समझदारी भरा लगता है। हालांकि परिणाम की भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी होगी।
डैम कैपिटल ने एमएंडएम पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि SUV 3XO कंपनी के लिए प्रमुख गेम चेंजर साबित होगा। वित्त वर्ष 2024-वित्त वर्ष 26 में 10% की सीएजीआर की उम्मीद है, जबकि उद्योग की वृद्धि 6-7% रहने की उम्मीद है। FY26 में EBITDA मार्जिन मौजूदा स्तर से 100 बीपीएस बढ़कर 13.8% हो गया।
नोमुरा ने आईओसी पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 195 रुपये/शेयर तय किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)