Get App

Stocks on Broker's Radar: इंडस टावर्स, इंडिगो, M&M और IOC पर ब्रोकरेज फर्मों ने आज लगाया दांव

INDUS TOWERS पर सीएलएसए ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 का रेवन्यू सालाना आधार पर 7% की बढ़त के साथ 7,200 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का कोर रेवन्यू सालाना आधार पर 8% और तिमाही आधार पर 2% बढ़कर 4,580 करोड़ रुपये रहा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 02, 2024 पर 11:34 AM
Stocks on Broker's Radar: इंडस टावर्स, इंडिगो, M&M और IOC पर ब्रोकरेज फर्मों ने आज लगाया दांव
M&M पर डैम कैपिटल ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2550 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: इंडस टावर्स का वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 32.5% बढ़कर 1,853.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर 7,193.2 करोड़ रुपये रही। कंपनी रिवाइज्ड पेमेंट प्लान और बकाए राशि पर वोडाफोन आइडिया से चर्चा करने वाली है। 31 मार्च 2024 तक वोडाफोन आइडिया पर 5,585 करोड़ रुपये बकाया है। इंडस टावर्स के स्टॉक पर सीएलएसए ने खरीदारी की राय दी है। इसके साथ ही आज इंडिगो, एमएंडएम और आईओसी के स्टॉक भी ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गये हैं। इंडिगो पर एचएसबीसी की खरीदारी की राय है। जबकि एमएंडएम और आईओसी पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने बुलिश नजरिया अपनाया है।

CLSA ON INDUS TOWERS

सीएलएसए ने इंडस टावर्स पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 का रेवन्यू 7,200 करोड़ रुपये रहा जिसमें सालाना आधार पर 7% की बढ़त रही जबकि तिमाही आधार पर ये सपाट रहा। वहीं कंपनी का कोर रेवन्यू 4,580 करोड़ रहा जो कि सालाना आधार पर 8% और तिमाही आधार पर 2% अधिक रहा। इंडस की किरायेदारी 2% QoQ बढ़कर 3.68 लाख रही। कंपनी का EBITDA और PAT दोनों अनुमान से ऊपर रहे। कंपनी ने उम्मीद से अधिक टावर जोड़े। कंपनी के सीईओ ने कहा कि नेटवर्क विस्तार/5जी रोलआउट से ग्रोथ को गति मिलेगी। सीईओ ने कहा कि वोडा आइडिया के हालिया फंडरेज से भी ग्रोथ को गति मिलेगी

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें