Stocks on Broker's Radar: आईटीसी, कॉनकोर, एयू एसएफबी, प्रेस्टीज एस्टेट्स, मेदांता पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

ITC पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 430 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर में रीरेटिंग की संभव है। जबकि डीमर्जर से कैपिटल एलोकेशन अच्छा होगा। कंपनी के FMCG कारोबार में मार्जिन अच्छे नजर आ रहे हैं। इसकी वैल्यू अनलॉकिंग संभव है जबकि FY24-25 के के लिए इसका अर्निंग अनुमान 2-4% बढ़ाया है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 10:40 AM
CONCOR पर गोल्डमैन सैक्स ने रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 720 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उन्हें शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने आईटीसी, कॉनकोर, एयू एसएफबी, प्रेस्टीज एस्टेट्स, मेदांता खरीदने, बेचने या होल्ड करने की सलाह दी है। अलग-अलग शेयरों की बात करें तो सीएलएस ने आईटीसी पर खरीदारी करने को कहा है। जबकि कॉनकोर पर गोल्डमैन सैक्स ने रेटिंग को अपग्रेड किया है। वहीं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को आरबीआई द्वारा AD-I लाइसेंस मंजूर किये जाने के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है।

    CLSA ON ITC

    सीएलएसए ने आईटीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 430 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि शेयर में रीरेटिंग की संभव है। इसके साथ ही डीमर्जर का इंतजार है। डीमर्जर से कैपिटल एलोकेशन अच्छा होगा। FMCG कारोबार में मार्जिन अच्छे हैं। वैल्यू अनलॉकिंग संभव है। इस समय 4% डिविडेंड यील्ड बेहतर नजर आ रहा है। इन्होंने FY24-25 के के लिए इसका अर्निंग अनुमान 2-4% बढ़ाया है।

    GS ON CONCOR


    गोल्डमैन सैक्स ने कॉनकोर पर रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 720 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि रेलवे की तरफ से कंटेनर ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। रेल लॉजिस्टिक में कंपनी का मार्केट शेयर काफी ज्यादा है। FY23-FY25 में 15.5% ग्रोथ से कैश स्थिति मजबूत होगी। कंपनी रोड कार्गो की तरफ से रेल कॉर्गो की तरफ बढ़ रही है। FY25 में PE 22.4x संभव है।

    ICICI Securities का Q4 में शुद्ध मुनाफा 23% घटा, जानें अब स्टॉक पर ब्रोकरेज की क्या है राय

    BROKERAGES ON AU SFB

    CITI ON AU SFB

    सिटी ने AU SFB पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 740 रुपये तय किया है। आरबीआई ने इसे AD-I लाइसेंस मंजूर किया है।

    MS On AU SFB

    मॉर्गन स्टैनली ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 835 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि आरबीआई ने ऑथोराइज्ड फॉरेन डीलर लाइसेंस प्रदान किया है। इसे ब्रोकरेज ने पॉजिटिव लिया है। उनका मानना है कि इससे मध्यम अवधि में इसकी फीस आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    CLSA ON PRESTIGE ESTATES

    सीएलएसए ने प्रेस्टीज एस्टेट पर राय देते हुए कहा कि कंपनी ने FY26 के लिए प्रीसेल्स टारगेट 25,000 करोड़ रुपये रखा है। इन्होंने इसके शेयर पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 566 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    JEFFERIES ON MEDANTA

    जेफरीज ने मेदांता पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 630 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।