ICICI Securities का Q4 में शुद्ध मुनाफा 23% घटा, जानें अब स्टॉक पर ब्रोकरेज की क्या है राय

ICICI Securities पर ग्लोबल रिसर्च एंड ब्रोकिंग फर्म सिटी ने रेवन्यू पर निकट अवधि में लागत दबावों और बाजार के दबाव का अंदेशा जताया है। ब्रोकरेज फर्म ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के लिए 440 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस तय किया है। इस पर उन्होंने 'बिकवाली' की रेटिंग तय की है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 9:56 AM
ICICI Securities पर MOFSL 530 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक के लिए अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग बरकरार रखी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने मार्च को समाप्त तिमाही के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में 22.8 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की। कंपनी का शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च की अवधि में 262.7 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 340 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि टेक्नोलॉजी पर खर्च में वृद्धि के साथ फंड और फ्रैंचाइजी की लागत में वृद्धि के कारण मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। ब्रोकिंग कंपनी की टॉपलाइन या आय एक साल पहले के 891.7 करोड़ रुपये से Q4 में लगभग 1 प्रतिशत घटकर 884.8 करोड़ रुपये रह गई। रिटेल कैश एवरेज डेली टर्नओवर (एडीटीओ) में गिरावट और कैपिटल मार्केट में सुस्ती के कारण टॉपलाइन कमजोर रही।

    बुकिंग & डिस्ट्रीब्यूशन का EBITDA 3% घटकर 333 करोड़ रुपये रहा। जबकि EBITDA मार्जिन भी घटकर 62 प्रतिशत रही। जबकि एक साल के पहले की समान अवधि में EBITDA मार्जिन 63.2 प्रतिशत रही थी।

    सिटी की राय


    ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म सिटी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की आय पर निकट अवधि के लागत दबावों और बाजार के दबाव का अनुमान लगाया है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म को ICICI Securities के डिस्ट्रीब्यूशन और वेल्थ सेगमेंट में ट्रैक्शन दिखता है। सिटी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के लिए 440 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'बिकवाली' की रेटिंग दी है। सिटी का टारगेट प्राइस बुधवार के बंद भाव से 4.5 प्रतिशत की गिरावट की आशंका को दर्शाता है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    मोतीलाल ओसवाल की राय

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के कमजोर तिमाही प्रदर्शन को इसके रेवन्यू के ब्रॉडर इक्विटी मार्केट के हाई लिंकेज के लिए जिम्मेदार ठहराया। फर्म का मानना ​​है कि इससे ब्रोकिंग रेवन्यू में तेज गिरावट आई है। जबकि कैश वॉल्यूम पर इसकी निर्भरता अपेक्षाकृत अधिक रही है।

    हालांकि MOFSL कंपनी के स्टॉक को लेकर आशावादी बना हुआ है। उनका मानना ​​है कि नए डिस्ट्रीव्यूशन प्रोडक्ट्स- लोन और सामान्य बीमा के लॉन्च होने से आने वाले समय में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की आय में और वृद्धि होगी। इसलिए ब्रोकिंग फर्म ने 530 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक के लिए अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग बरकरार रखी है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।