सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

ICICI SECURITIES पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में आय 1% गिरकर 885 करोड़ रुपये रही। जबकि मुनाफा 23% गिरकर 263 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA चौथी तिमाही में 3% गिरकर 548 करोड़ रुपये रही। कंपनी की मार्जिन घटकर 62% रही। बोर्ड ने शेयरधारकों को 9.25 रुपये/शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव दिया है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 9:12 AM
HCL TECH पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि आज कंपनी के Q4 नतीजे आयेंगे लिहाजा शेयर में गिरावट की आशंका है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। कच्चे तेल के दाम 1 दिन में 2% से ज्यादा गिरे हैं। ब्रेंट 83 डॉलर के नीचे फिसल गया। महंगाई के कारण मांग गिरने और अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने दबाव बनाया है। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। टाटा मोटर्स ने मेगा EV पुश किया है। JLR इसमें 1500 करोड़ पाउंड निवेश करेगी। वहीं 2025 तक EV रेंज रोवर लॉन्च होगी। अगले 2 सालों में JLR को नेट कैश पॉजिटिव बनने का भी लक्ष्य है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TATA COMMUNICATIONS और HCL TECH सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

    आशीष वर्मा की टीम

    1) TATA COMMUNICATIONS (Red)

    Q4 में मुनाफा 11% गिरकर 326 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 1% गिरकर 1,034 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्जिन घटकर 22.6% रही। बोर्ड का 21 रुपये/शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव है


    2) ICICI SECURITIES (Red)

    Q4 में आय 1% गिरकर 885 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 23% घटकर 263 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 3% गिरकर 548 करोड़ रुपये जबकि मार्जिन घटकर 62% रही। वहीं बोर्ड का 9.25 रुपये/शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव है

    3) MASTEK (Green)

    Q4 में आय 8% बढ़कर 709 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 13% बढ़कर 73 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBIT 13% बढ़कर 106 करोड़ रुपये, मार्जिन बढ़कर 15% रही। बोर्ड का 12 रुपये/शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव है

    4) ION EXCHANGE (Green)

    शेयर विभाजन पर बोर्ड की बैठक आज, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    5) TTK HEALTHCARE (Green)

    शेयर के वॉलंटरी डीलिस्टिंग के प्रस्ताव पर बोर्ड बैठक आज होगी

    6. BANK OF MAHARASHTRA (Red)

    QIP के जरिए 7500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने पर बैंक विचार करेगा

    7. SHAKTI PUMPS INDIA (Green)

    कंपनी ने युगांडा में सोलर पावर्ड पंपिंग सिस्टम की सप्लाई शुरु की है। युगांडा सरकार के प्रोजेक्ट के लिए EXIM बैंक से $10 लाख मिले हैं

    8. EMKAY GLOBAL FINANCIAL SERVICES (Green)

    SEBI से MF को स्पॉन्सर करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली

    9. NBCC (Green)

    कंपनी को पुदुचेरी PWD से 208 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला

    10. BOMBAY BURMAH (Green)

    कंपनी तंजानिया में अपने 3 चाय के बागान बेचेगी। कंपनी 12 लाख डॉलर में उडोंगो वेटु लिमिटेड को चाय के बागान बेचेगी

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-HCL TECH (Red)

    कंपनी के Q4 नतीजे आज, शेयर में गिरावट की आशंका है

    2-CYIENT (Red)

    कंपनी के Q4 नतीजे आज, शेयर में गिरावट की आशंका है

    3-ICICI PRU (Red)

    कंपनी के Q4 नतीजे आज, शेयर में गिरावट की आशंका है

    4-ORIENT HOTEL (Green)

    कंपनी के Q4 नतीजे आज, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    5-AURO PHARMA (Green)

    कंपनी को Roflumilast दवा के लिए US FDA से मंजूरी मिली। COPD (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के इलाज में Roflumilast का इस्तेमाल होता है

    6-ANGEL BROKING (Green)

    FY23 में कंपनी का क्लाइंट बेस 92 लाख से बढ़कर 1.38 करोड़ रुपये हुआ

    7-DIXON TECH (Red)

    2023 की पहली तिमाही में देश का स्मार्टफोन बाजार 16-20% गिरा

    8-CONCOR (Green)

    GOLDMAN SACHS ने शेयर पर रेटिंग अपग्रेड की, लक्ष्य 720 रुपये/शेयर तय किया है

    9-PRESTIGE ESTATE (Green)

    CLSA की शेयर पर खरीदारी की सलाह है, लक्ष्य 566 रुपये/शेयर तय किया है

    10-ITC (Green)

    CLSA ने ITC पर खरीदारी की सलाह है। इसक लक्ष्य 430 रुपये तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।