Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: पिछले तीन कारोबारी दिनों में दूसरी बार निफ्टी 200DMA पर सपोर्ट लोता दिखा। ये इस सपोर्ट का महत्व दिखाता है। ऐसे में उनका मानना है कि अगर निफ्टी का ये सपोर्ट टूटता तो फिर पेनिक बटन दब जाएगा। फिर निफ्टी 17400 पर स्थित अपने अगले सपोर्ट की तरफ जाता दिख सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम इंडीकेटर डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में लगता है कि निकट की अवधि में बाजार का रुझान नकारात्मक बना रहेगा

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 7:41 AM
Trade setup:19 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 110.42 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Trade setup: 19 अप्रैल को बाजार पर लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव कायम रहा। इसके साथ ही निफ्टी का ट्रेंडिंग रेंज भी छोटा होता गया। 20 अप्रैल की वीकली एक्सपायरी के पहले निफ्टी 50 इंडेक्स 17600 को साथ ही 200-डीएमए पर सपोर्ट लेता दिखा। निफ्टी 41.40 अंकों की गिरावट के साथ 17619 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 159 अंकों की कमजोरी लेकर 59568 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी मिडकैप 100 7 दिनों की लगातार बढ़त के बाद कल निशान में बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 11 दिनों की लगातार बढ़त को बाद विराम लेता दिखा था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि पिछले तीन कारोबारी दिनों में दूसरी बार निफ्टी 200DMA पर सपोर्ट लोता दिखा। ये इस सपोर्ट का महत्व दिखाता है। ऐसे में उनका मानना है कि अगर निफ्टी का ये सपोर्ट टूटता तो फिर पेनिक बटन दब जाएगा। फिर निफ्टी 17400 पर स्थित अपने अगले सपोर्ट की तरफ जाता दिख सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम इंडीकेटर डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में लगता है कि निकट की अवधि में बाजार का रुझान नकारात्मक बना रहेगा। जब तक निफ्टी के 17400 से नीचे नहीं गिरता तब तक मार्केट का सेट-अप गिरावट में खरीदारी का बना रहेगा।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17589 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17568 और 17535 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17655 फिर 17675 और 17708 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42051और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41976 और 41854 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42293 फिर 42368 और 42490 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17700 की स्ट्राइक पर 1.47 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 30.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े।18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 87.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 26.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Alkem Laboratories, Crompton Greaves Consumer Electricals, Ipca Laboratories, ICICI Prudential Life Insurance और NTPC के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

38 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 38 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Divis Laboratories, Eicher Motors, Polycab India, Bajaj Auto और Navin Fluorine International, के नाम शामिल हैं।

35 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 35 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Persistent Systems, Indraprastha Gas, Mahanagar Gas, PI Industries और Delta Corp के नाम शामिल हैं।

92 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 92 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Whirlpool, Tata Communications, Atul, ICICI Lombard General Insurance Company और Ramco Cements के नाम शामिल हैं।

26 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 26 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Hindustan Petroleum Corporation, Balrampur Chini Mills, Escorts, Glenmark Pharma, और Cholamandalam Investment & Finance के नाम शामिल हैं।

बाजार में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, इस साल लार्जकैप IT में 5-6% रिटर्न मुमकिन: अनु जैन

FII और DII आंकड़े

19 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 110.42 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

20 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।