बाजार में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, इस साल लार्जकैप IT में 5-6% रिटर्न मुमकिन: अनु जैन

बाजार में स्थिरता के लिए अभी हमें तीन-चार महीने और वेट करना पड़ेगा। लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो रखने वालों को धैर्य रखना होगा। आमतौर पर देखने को मिलता है कि बाजार में इस तरह की वोलैटिलिटी के कारण पोर्टफोलियो पर बना दबाव 8-9 महीनों में मेकअप हो जाता है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के घबराने की जरूरत नहीं है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 7:19 PM
मेटल सेक्टर पर बात करते हुए अनु ने कहा ये सेक्टर शॉर्ट टर्म के नजरिए से अच्छा दिख रहा है अगर आपको हफ्ता, पंद्रह दिन या 1 महीने के नजरिए से दांव लगाना है तो टाटा स्टील और नाल्को पर दांव लगाया जा सकता है

बाजार में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रहेगा। ग्लोबल और घरेलू वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव अभी कुछ और दिन कायम रहेगा। अभी अगली 2 तिमाहियों तक IT में दबाव संभव है। इसलिए निवेश आईटी शेयरों में ध्यान से निवेश करें। हालांकि इस साल लार्जकैप IT में 5-6 फीसदी रिटर्न संभव है। ये बातें 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि बाजार में स्थिरता के लिए अभी हमें तीन-चार महीने और वेट करना पड़ेगा। लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो रखने वालों को धैर्य रखना होगा। आमतौर पर देखने को मिलता है कि बाजार में इस तरह की वोलैटिलिटी के कारण पोर्टफोलियो पर बना दबाव 8-9 महीनों में मेकअप हो जाता है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के घबराने की जरूरत नहीं है।

लार्ज कैप की तुलना में मिडकैप आईटी इस समय बेहतर स्थिति में

आईटी सेक्टर पर बात करते हुए अनु जैन ने कहा कि लार्ज कैप की तुलना में मिडकैप आईटी इस समय बेहतर स्थिति में हैं। आईटी इस समय अपने काफी अच्छे सपोर्ट पर दिख रहा है। अब यहां से इसके और टूटने की बहुत कम संभावना है। लेकिन ये भी सही है कि अभी अगली 2-3 तिमाहियों में इस सेक्टर से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।


फार्मा स्टॉक अच्छा करते दिखेंगे

फार्मा सेक्टर पर बात करते हुए अनु जैन ने कहा कि इस समय फार्मा एक अच्छा पुलबैक दिखा रहा है। अभी तक चौथी तिमाही के जो एक-दो फार्मा कंपनियों के नतीजे आए हैं वो भी अच्छे रहे हैं। आगे हमें फार्मा कंपनियों के मार्जिन पर से दबाव हटता दिखेगा। आगे फार्मा स्टॉक अच्छा करते दिखेंगे।

बीयर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में दिखी 7% से ज्यादा की तेजी, जानिए क्या है वजह

फार्मा सेक्टर के लिए सबसे बड़ी चिंता जियोपोलिटिकल तनाव

इस बातचीत में उन्होंने ये भी कहा कि फार्मा सेक्टर के लिए सबसे बड़ी चिंता जियोपोलिटिकल तनाव को लेकर ही है। फार्मा और फाइन केमिकल दो ऐसे सेक्टर हैं जिसमें आप कच्चा माल किसी और देश से लाते हो और बना माल किसी दूसरे देश को भेजते हो। ऐसे में अगर जियोपोलिटिकल तनाव बढ़ता है तो फार्मा के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। अगर जियोपोलिटिक तनाव की वजह से फार्मा में कोई गिरावट आती भी है तो ये एवरेजिंग का अच्छा मौका होगा। फार्मा में अगले 3-4 साल के नजरिए से निवेश करने से अच्छा फायदा हो सकता है।

रियल्टी पर पॉजिटिव व्यू

रियल एस्टेट सेक्टर पर बात करते हुए अनु जैन ने कहा कि वे रियल्टी पर पॉजिटिव व्यू रखती हैं। डीएलएफ और ब्रिगेड एंटरप्राइज 360 One की टॉप पिक्स हैं। इसके अलावा एनबीएफसी फाइनेंशियल्स पर भी अनु जैन का नजरिया पॉजिटिव है। आगे एनबीएफसी स्टॉक्स बैंकों को आउटपरफॉर्म करते नजर आ सकते हैं। हाउसिंग फाइनेंश कंपनियों में भी आगे तेजी देखने को मिल सकती है।

मेटल सेक्टर शॉर्ट टर्म के लिए अच्छा

मेटल सेक्टर पर बात करते हुए अनु ने कहा ये सेक्टर शॉर्ट टर्म के नजरिए से अच्छा दिख रहा है अगर आपको हफ्ता, पंद्रह दिन या 1 महीने के नजरिए से दांव लगाना है तो टाटा स्टील और नाल्को पर दांव लगाया जा सकता है। लेकिन अवधि के नजरिए से निवेश करना है तो अभी 6 महीने इंतजार करने के जरूरत है या फिर किस्तों में थोड़ा-थोड़ा निवेश करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।