बीयर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में दिखी 7% से ज्यादा की तेजी, जानिए क्या है वजह

Som Distilleries share price: एनएसई पर आज ये शेयर 11.80 रुपए यानी 7.40 फीसदी की बढ़त के साथ 171.20 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 172.90 रुपए का और दिन का लो 161.50 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 172.90 रुपए का और 52 वीक लो 53.90 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 3316582 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 1322 रुपए है। एनएसई पर ये शेयर आज 163.40 रुपए पर खुला था। जबकि कल ये स्टॉक 159.40 रुपए पर बंद हुआ था

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 6:10 PM
पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 9.1 फीसदी भागा है। वहीं, पिछले 1 महीने में इसमें 25.24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SHIVAM SHUKLA

    सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड (Som Distilleries and Breweries Ltd) के शेयरों में आज 19 अप्रैल को इंट्रा डे में 7 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने बताया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वुडपेकर डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज (Woodpecker Distilleries and Breweries)ने बियर का कमर्शियल प्रोडक्श शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी कर कहा है "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक के हासन स्थित वुडपेकर डिस्टलरीज की उत्पादन इकाई में बीयर का कमर्शियल प्रो़क्शन शुरू हो गया है। जिसके चलते बाजार में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर तक बियर की सप्लाई में सुधार आता दिखेगा।

    शेयर 11.80 रुपए यानी 7.40 फीसदी की बढ़त के साथ 171.20 रुपए पर हुआ बंद


    सोम डिस्टिलरीज की आज की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर आज ये शेयर 11.80 रुपए यानी 7.40 फीसदी की बढ़त के साथ 171.20 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 172.90 रुपए का और दिन का लो 161.50 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 172.90 रुपए का और 52 वीक लो 53.90 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 3316582 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 1322 रुपए है। एनएसई पर ये शेयर आज 163.40 रुपए पर खुला था। जबकि कल ये स्टॉक 159.40 रुपए पर बंद हुआ था।

    Taking stock: लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 20 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

    कंपनी में प्रोमोटर होल्डिंग 33.11 फीसदी 

    कंपनी में प्रोमोटर होल्डिंग 33.11 फीसदी है। जबकि पब्लिक होल्डिंग 65.79 फीसदी है। वहीं, इसमें एफआईआई की हिस्सेदारी 1.1 फीसदी है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 9.1 फीसदी भागा है। वहीं, पिछले 1 महीने में इसमें 25.24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि 3 महीने में ये शेयर 38.57 फीसदी चढ़ा है। वहीं, इस साल अब तक इस शेयर में 42.85 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले 1 साल में इस शेयर में 167.50 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं, 5 साल में इस शेयर ने 359.23 फीसदी रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।