Get App

Stocks on Broker's Radar: आईटीसी, कॉनकोर, एयू एसएफबी, प्रेस्टीज एस्टेट्स, मेदांता पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

ITC पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 430 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर में रीरेटिंग की संभव है। जबकि डीमर्जर से कैपिटल एलोकेशन अच्छा होगा। कंपनी के FMCG कारोबार में मार्जिन अच्छे नजर आ रहे हैं। इसकी वैल्यू अनलॉकिंग संभव है जबकि FY24-25 के के लिए इसका अर्निंग अनुमान 2-4% बढ़ाया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 10:40 AM
Stocks on Broker's Radar: आईटीसी, कॉनकोर, एयू एसएफबी, प्रेस्टीज एस्टेट्स, मेदांता पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें
CONCOR पर गोल्डमैन सैक्स ने रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 720 रुपये प्रति शेयर तय किया है

सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उन्हें शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने आईटीसी, कॉनकोर, एयू एसएफबी, प्रेस्टीज एस्टेट्स, मेदांता खरीदने, बेचने या होल्ड करने की सलाह दी है। अलग-अलग शेयरों की बात करें तो सीएलएस ने आईटीसी पर खरीदारी करने को कहा है। जबकि कॉनकोर पर गोल्डमैन सैक्स ने रेटिंग को अपग्रेड किया है। वहीं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को आरबीआई द्वारा AD-I लाइसेंस मंजूर किये जाने के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है।

CLSA ON ITC

सीएलएसए ने आईटीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 430 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि शेयर में रीरेटिंग की संभव है। इसके साथ ही डीमर्जर का इंतजार है। डीमर्जर से कैपिटल एलोकेशन अच्छा होगा। FMCG कारोबार में मार्जिन अच्छे हैं। वैल्यू अनलॉकिंग संभव है। इस समय 4% डिविडेंड यील्ड बेहतर नजर आ रहा है। इन्होंने FY24-25 के के लिए इसका अर्निंग अनुमान 2-4% बढ़ाया है।

GS ON CONCOR

गोल्डमैन सैक्स ने कॉनकोर पर रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 720 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि रेलवे की तरफ से कंटेनर ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। रेल लॉजिस्टिक में कंपनी का मार्केट शेयर काफी ज्यादा है। FY23-FY25 में 15.5% ग्रोथ से कैश स्थिति मजबूत होगी। कंपनी रोड कार्गो की तरफ से रेल कॉर्गो की तरफ बढ़ रही है। FY25 में PE 22.4x संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें