Stocks on Broker's Radar: महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, IIFL फाइनेंस, इंफोसिस पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

M&M पर जेफरीज ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 3510 रुपये तय किया है। अपने ग्रुप इनवेस्टर डे पर कंपनी ने फार्म और ऑटो में बाजार अपनी लीडरशिप का लाभ उठाने पर जोर दिया। इसके साथ ही आईटी और वित्तीय सेवाओं में पूरी क्षमता से काम करने पर जोर दिया। फार्म सेक्टर में कंपनी का मानना ​​है कि भारत की ट्रैक्टर की संख्या दोगुनी हो सकती है

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 12:12 PM
Infosys पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,650 रुपये तय किया है

Stocks on Broker's Radar: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) इनवेस्टर डे में बड़ी बातें सामने आई हैं। कंपनी का SUV और LCV सेगमेंट में लीडरशिप का टारगेट है। कंपनी 2023 तक 23 नए लॉन्च करने का टारगेट लेकर चल रही है। 2030 तक 7 LCVs (5 ICE और 2 EV LCV) लॉन्च करेगी। 2030 तक 13 SUVs लॉन्च करेगी। साल 2030 तक 7 EVs लॉन्च करेगी। साल 2030 तक 6 ICE SUVs भी मार्केट में उतारेगी। कंपनी 3 SUVs का अपग्रेड भी लाएगी। कंपनी का FY25 – FY27 तक 27,000 करोड़ रुपये कैपेक्स और निवेश का लक्ष्य है। ऑपरेटिंग लेवरेज, कॉस्ट कंट्रोल, प्राइस से मार्जिन पर फोकस रहेगा। इससे ये स्टॉक ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गया है।

Nomura On M&M

नोमुरा ने एमएंडएम पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3374 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि टॉप पिक के रूप में बने रहने के लिए इलेक्ट्रिफाइंग स्केल-अप किया है। निर्यात और 'ग्रोथ जेम्स' में और वृद्धि हुई है। FY24-26 में 19% EPS CAGR को देखते हुए वर्तमान स्तर पर इसका वैल्यूएशन आकर्षक लग रहा है।

Jefferies On M&M


जेफरीज ने एमएंडम पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3510 रुपये तय किया है। कंपनी ने अपने ग्रुप इनवेस्टर डे पर फार्म और ऑटो में बाजार अपनी लीडरशिप का लाभ उठाने पर जोर दिया। कंपनी ने आईटी और वित्तीय सेवाओं में पूरी क्षमता से काम करने पर जोर दिया। कंपनी ने नए उद्यमों में हाई ग्रोथ पाने पर जोर दिया। कंपनी ने तीन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रदर्शित कीं जो हमें अच्छी तरह से डिजाइन की गईं। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्राहकों के लिए आकर्षक प्रस्ताव प्रदान कर सकती हैं। फार्म सेक्टर में कंपनी का मानना ​​है कि भारत की ट्रैक्टर की संख्या दोगुनी होने की भी संभावना है।

JEFFERIES ON DR REDDY’S

जेफरीज ने डॉ रेड्डीज पर अंडरपरफॉर्म कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 5010 रुपये प्रति शेयर तय किया है। अप्रैल-मई 2024 के लिए IQVIA डेटा से पता चलता है कि कंपनी अपने शीर्ष अमेरिकी उत्पादों में बाजार हिस्सेदारी खो रही है। मार्केट शेयर में गिरावट की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के लिए कंपनी की FY25 लॉन्च पाइपलाइन कमजोर है। R&D/SG&A पर खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। हमारी रिपोर्ट का मुख्य जोखिम - एक रणनीतिक अधिग्रहण है जिससे वित्त वर्ष 27 की आय में गिरावट दिखा सकता है।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

JEFFERIES ON IIFL FINANCE

जेफरीज ने आईआईएफएल पर होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 465 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में मुनाफा 370 करोड़ रुपये था। ये हायर प्रोविजन के कारण हमारे 520 करोड़ रुपये के अनुमान से 10% कम रहा। RBI के प्रतिबंध के कारण सोने का AUM तिमाही आधार पर 5% गिर गया। कंपनी ने कहा कि आरबीआई द्वारा उठाए गए मुद्दों को ठीक कर लिया गया है।

CLSA ON INFOSYS

इंफोसिस पर राय देते हुए सीएलएस ने कहा कि क्लाउड, डिस्क्रिनशनरी खर्च, Gen AI से सेल्स ग्रोथ का रिवाइवल संभव है। इंडस्ट्री के लिए लंबी अवधि के फंडामेंटल अच्छे नजर आ रहे हैं। सीएलएसए ने इंफोसिस पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1650 रुपये तय किया है।

Jefferies On Infosys

जेफरीज ने इंफोसिस पर खरीदारी की राय दी है। इसका लक्ष्य 1,650 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिस्क्रिनशनरी IT खर्च पर दबाव बने रहने की आशंका है। Gen-AI में अच्छी संभावना दिख रही है। कंपनी इसमें निवेश बढ़ा रही है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।