Stocks on Broker's Radar: मैरिको (MARICO) के Q3 अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड आय ग्रोथ घटकर लो सिंगल डिजिट हो सकती है। घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ भी लो सिंगल डिजिट पर दिख सकती है। हालांकि ग्रॉस मार्जिन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ लो सिंगल डिजिट पर रह सकती है। इंटरनेशनल कारोबार में मिड-सिंगल डिजिट CC ग्रोथ संभव है। वहीं FMCG सेगमेंट में डिमांड ट्रेंड बरकरार रहने की उम्मीद है। इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है। जबकि मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा आज एलएंडटी और एचडीएफसी के स्टॉक भी ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर हैं।
मैक्वायरी ने मैरिको पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 610 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q3 में भारत की वॉल्यूम रिकवरी कमजोर नजर आई। अंतर्राष्ट्रीय ग्रोथ दूसरी तिमाही के स्तर से धीमी है। तीसरी तिमाही में बिक्री में 1% गिरावट और 10% EBITDA वृद्धि की उम्मीद है।
यूबीएस ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3600 रुपये/शेयर से बढ़ाकर 4400 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मुख्य आय और रिटर्न में सुधार नजर आ रहा है। नए ऑर्डर मजबूत बने रहने के संकेत दिख रहे हैं। कोर कैश फ्लो और आरओसीई लगातार ग्रोथ के लिए अहम है। मध्य पूर्व में एक्सपोजर बढ़ने को लेकर निवेशकों की चिंता अनुचित है। कंपनी के मजबूत ऑर्डर चक्र और मजबूत एक्जीक्यूशन से मार्जिन बढ़ना चाहिए।
सिटी ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2110 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर में नेट एडवांसेज में 3.8% की बढ़ोत्तरी दिखी। रिटेल डिपॉजिट में 53,000 करोड़ की वृद्धि नजर आई। एनआईएम और जीएनपीए को दूसरी तिमाही के लिए रीसेट कर दिया गया है। घरेलू रिटेल लोन तिमाही दर तिमाही 3.0% बढ़े हैं। सीआरबी लोन तिमाही दर तिमाही आधार पर 6.5% बढ़े हैं। जबकि कॉर्पोरेट और अन्य होलसेल लोन तिमाही आधार पर 2.0% बढ़े हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)