मैरिको ने पहली तिमाही में घरेलू वॉल्यूम सिंगल डिजिट में रहने का अपडेट दिया लेकिन ग्रॉस मार्जिन बढ़ने का अनुमान जताया। घरेलू वॉल्यूम सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है। अगले कुछ तिमाही में मांग में तेजी की उम्मीद की गई है। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मजबूत ग्रोथ रही। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में हाई सिंगल डिजिट CC ग्रोथ रही। कंसोलिडेटेड आय सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान जताया है। Q1 में ग्रॉस मार्जिन बढ़ने का अनुमान जताया है। इस स्टॉक पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। आज मारुति, गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज कंज्यूमर के शेयर पर ब्रोकरेज की नजरे हैं।
मैक्वायरी ने मैरिको पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने लक्ष्य 620 रुपये प्रति शेयर तय किया है। Q1 बिजनेस अपडेट उम्मीद से कम सिंगल डिजिट बिक्री गिरावट की ओर इशारा कर रहा है। डबल डिजिट की बॉटमलाइन ग्रोथ के लिए मैनेजमेंट की टिप्पणी उम्मीद से बेहतर है। बेहतर मार्जिन कमेंटरी FY24/FY25/FY26 के लिए EPS में 4% अपग्रेड करती है।
मॉर्गन स्टैनली ने मारुति पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 11164 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इनविक्टो के साथ मारुति सुजुकी ने 20 लाख से ज्यादा की कैटेगरी के प्रीमियम का लक्ष्य रखा है। मारुति सुजुकी को इनविक्टो के लिए पहले ही 6,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। उनका भरोसा है कि मॉडल लो-वॉल्यूम, उच्च-एएसपी मॉडल बना रहेगा। मिक्स और बाजार हिस्सेदारी में सुधार की वजह से इस पर ब्रोकरेज ओवरवेट हैं।
JEFFERIES ON GODREJ PROPERTIES
जेफरीज ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1850 रुपये तय किया है।
सिटी ने गोदरेज कंज्यूमर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,175 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि Q1FY24 अपडेट के अनुसार कंपनी ने डबल डिजिट की घरेलू वॉल्यूम वृद्धि को बनाए रखेगा। कंपनी सही रास्ते पर कारोबार कर रही है। सभी सेगमेंट के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।
MORGAN STANLEY ON GODREJ CONSUMERS
मॉर्गन स्टैनली ने गोदरेज कंज्यूमर्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,099 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)