Stocks on Broker's Radar: एनटीपीसी का मुनाफा और आय दोनों बढ़ी। हालांकि बेमौसम बारिश से मांग में कमी रही। कम बिजली उत्पादन और कम मांग से आय पर असर हुआ। फ्यूल कॉस्ट और अन्य खर्च घटने से EBITDA को सपोर्ट मिला। कंपनी के स्टॉक पर सीएलएसए ने बुलिश राय दी है। वहीं मैरिको की Q1 में घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 3% रही। इंटरनेशनल CC वॉल्यूम ग्रोथ 9% रही। पैराशूट की वॉल्यूम ग्रोथ 2% घटी। सफोला की वैल्यू ग्रोथ 13% घटी। इसके स्टॉक पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके साथ ही आज पिरामल एंटरप्राइजेज और बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक भी ब्रोकरेजेज के रडार पर हैं। जानतें हैं उनकी स्टॉक पर क्या है सलाह-
सीएलएसए ने एनटीपीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 240 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में कोयला प्लांट्स की उपलब्धता में वृद्धि के साथ ऑप्स और फिन में बेहतर क्वालिटी का प्रदर्शन हुआ है। रेगुलेटेड इक्विटी में वृद्धि और ट्रेजरी आय में गिरावट के बावजूद बेहतर अर्निंग्स का संकेत मिल रहा है। उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2023-25 के दौरान आरओई को 180 बीपीएस तक बढ़ाकर विनियमित इक्विटी का 22% विस्तार करेगी।
मैक्वायरी ने मैरिको पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 625 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का पहली तिमाही में EBITDA उम्मीद के मुताबिक रहा। इस दौरान इसका मार्जिन गाइडेंस बढ़ा है। कंपनी को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही से बिक्री वृद्धि में सुधार होगा। जिसके परिणामस्वरूप H2FY24 में बिक्री में सकारात्मक वृद्धि होनी चाहिए। FY24 में EBITDA मार्जिन के विस्तार से FY24 EPS अनुमान प्राप्त करने में आसानी हो सकती है।
CLSA ON PIRAMAL ENTERPRISES
सीएलएसए ने पीरामल एंटरप्राइजेज पर रेटिंग को घटाकर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,150 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि NIM कंप्रेसन के कारण Q4FY23 से रिपोर्ट किया गया ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग आधा हो गया। कंपनी ने श्रीराम फाइनेंस में हिस्सेदारी बेची और 860 करोड़ का लाभ प्राप्त किया। कंपनी ने 1,250 रुपये/शेयर पर 1,750 करोड़ तक के बायबैक की घोषणा की है।
मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ इंडिया पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 120 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है आईटी रिफंड पर ब्याज आय से हेडलाइन रेवन्यू उम्मीद से ज्यादा रहा। NII के साथ-साथ कोर रेवन्यू अनुमान के अनुरूप रहा। लागत अनुमान से 5% अधिक रही। एसेट क्वालिटी और बैलेंसशीट मजबूत बनी हुई है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)