Stocks on Broker's Radar: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रौनक नजर आ रही है। निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, बीपीसीएल, एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी नजर आ रही है। जबकि एलटीआई माइंडट्री, एचसीएल टेक, सिप्ला और इंफोसिस के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर पिरामल एंटरप्राइजेज, गेल और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर आ गये हैं। पिरामल एंटरप्राइजेज पर सिटी ने बिकवाली की रेटिंग दी है। वहीं गेल पर सिटी ने बुलिश रवैया अपनाया है। अपोलो हॉस्पिटल्स पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
सिटी ने पिरामल एंटरप्राइजेज पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की सहायक कंपनी पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस को FY22 के लिए आईटी एसेसमेंट ऑर्डर प्राप्त हुआ है। आईटी एसेसमेंट ने 10,600 करोड़ के नुकसान को कैरी फॉरवर्ड करने की अनुमति दी। इससे पहले डीएचएफएल के साथ मर्जर के दौरान, संपत्तियों में 20,000 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय कमी आई थी। कंपनी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 3,700 करोड़ रुपये का दावा वापस ले लिया है। हालांकि कंपनी को 16,000 करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद थी।
सिटी ने गेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि यूएस हेनरी हब की कीमतें तेजी से गिरी हैं। कीमतें Q3FY24 में लगभग $2.7/mmbtu के औसत से वर्तमान में लगभग $1.5/mmbtu तक गिरी हैं। अनुमानित यूएस हेनरी हब की कीमतें पेटकेम सेगमेंट में कंपनी की इनपुट गैस लागत को कम कर सकती हैं। रियलाइजेशन काफी हद तक स्थिर रहते हैं।
सीएलएस ने अपोलो हॉस्पिटल पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 7000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है उच्चतम न्यायालय ने दरों के मानकीकरण का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश निजी अस्पतालों के लिए नकारात्मक है हालांकि इसे लागू करना कठिन है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)