चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों शेयर्स खरीदने से होगी तगड़ी कमाई

Aarti Industries के स्टॉक में शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल 17 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27/31 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 10:54 AM
Power Mech पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 5104 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार को अच्छे GDP नंबर का बूस्टर डोज मिला। सेंसेक्स करीब 700 प्वाइंट ऊपर नजर आ रहा है। निफ्टी 22200 की तरफ जाता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप शेयरों में भी रौनक नजर आ रही है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने आरती इंडस्ट्रीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने आदित्य बिरला कैपिटल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए ऑयल इंडिया पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने पावर मेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Aarti Industries

    शिल्पा राउत ने Aarti Industries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 27/31 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Aditya Birla Capital Future


    प्रशांत सावंत ने Aditya Birla Capital पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Aditya Birla Capital में 185 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 195/200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 181 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Oil India

    चंदन तापड़िया ने Oil India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Oil India में 582 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 610 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 556 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Power Mech

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Power Mech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Power Mech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 5104 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 5800/6000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।