Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- VEDANTA पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी की तूतीकोरिन प्लांट पर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई। मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हुई है। कंपनी ने तूतीकोरिन प्लांट दोबारा शुरू करने की याचिका दी थी

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 10:05 AM
BANK OF INDIA पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि एसेसमेंट साल 2020-21 के लिए कुल 1126.50 करोड़ का टैक्स रिफंड मिला
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- अरबिंदो फार्मा और बायोकॉन की मुश्किलें बढ़ीं। अरबिंदो फार्मा की Eugia SEZ यूनिट को US FDA से 7 आपत्तियां मिलीं। वहीं Biocon Biologics के लिए 4 आपत्तियों के साथ अमेरिकी फार्मा रेगुलेटर ने फॉर्म 483 जारी किया। इसकी वजह से आज इन दोनों कंपनियों और फार्मा शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए AUROBINDO PHARMA और VEDANTA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) VEDANTA (Red)

    तूतीकोरिन प्लांट पर कंपनी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई। मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हुई है। कंपनी ने तूतीकोरिन प्लांट दोबारा शुरू करने की याचिका दी थी


    2) MOIL (Green)

    मैंगनीज वाले फेरो ग्रेड की कीमतें 5% बढ़ाई हैं जो कि आज से लागू होंगी। Mn-44% से कम के मैंगनीज वाले फेरो ग्रेड के दाम बढ़ाए हैं

    3) BIOCON (Red)

    US FDA को बायोलॉजिक्स कैंपस साइट 1 प्लांट में 4 आपत्तियां मिली। US FDA ने 20 से 28 फरवरी के बीच प्लांट की जांच की थी

    4) AUROBINDO PHARMA (Red)

    Eugia SEZ यूनिट को US FDA से 7 आपत्तियां मिलीं। 19 से 29 फरवरी के बीच US FDA ने जांच की थी

    5) BANK OF INDIA (Green)

    एसेसमेंट साल 2020-21 के लिए कुल 1126.50 करोड़ का टैक्स रिफंड मिला

    6) KESORAM INDUSTRIES (Green)

    कंपनी ने NCDs को 1488 करोड़ रुपये का भुगतान किया। फरवरी में समय से पहले NCDs को भुगतान किया। टाटा कैपिटल, हीरो फिनकॉर्प से 1850 करोड़ रुपये का लोन करार किया है। मौजूदा कर्ज भुगतान अन्य खर्चों के लिए लोन लेगी

    7) CRAFTSMAN AUTOMATION (Green)

    आज से कंपनी के श्रीपेरुमबुदुर के नए प्लांट में कामकाज शुरू हुआ

    8) BOROSIL RENEWABLES (Green)

    शेयर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने पर बोर्ड बैठक में आज चर्चा होगी

    9) LANDMARK CARS (Green)

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में डीलरशिप खोलने के लिए LoI मिला। MG मोटर इंडिया से कंपनी को LoI मिला

    10) PVR INOX (Green)

    आज शुक्रवार है। Article 370 फिल्म स्क्रीन पर चल रही है। LAAPATAA LADIES जैसी हिंदी कॉमेडी फिल्म से भी स्टॉक को फायदा होगा

    बैंक निफ्टी में स्क्रीन देख कर ही दोनों तरफ का ट्रेड लें, हिंडाल्को और गेल पर रखें नजर- अनुज सिंघल

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- SUVEN PHARMA (Green)

    कंपनी Cohance लाइफसाइंसेस को अपने साथ मर्ज करेगी। Cohance के 295 शेयर के बदले सुवेन फार्मा के 11 शेयर मिलेंगे। Advent Entities की कंपनी में 66.7% हिस्सेदारी होगी। पब्लिक शेयरहोल्डर्स की इसमें 33.3% हिस्सेदारी है

    2- CMS INFO (Green)

    एग्जीक्यूटिव VC और CEO राजीव कौल ने कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई। राजीव कौल ने कंपनी में हिस्सेदारी 2.62% से बढ़ाकर 6.20% की

    3- LEMON TREE (Green)

    कंपनी ने राजस्थान में कुंभलगढ़ में रिजॉर्ट खोला

    4- ONGC (Red)

    सरकार ने क्रूड के घरेलू उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया। विंडफॉल टैक्स 33% बढ़ाकर 4600 रुपये/टन किया है। डीजल पर विंडफाल टैक्स 1.50/लीटर से घटाकर शून्य किया। पेट्रोल, ATF पर विंडफाल टैक्स शून्य बरकरार किया है

    5- OIL INDIA

    सरकार ने क्रूड के घरेलू उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया। विंडफॉल टैक्स 33% बढ़ाकर 4600 रुपये/टन किया है। डीजल पर विंडफाल टैक्स 1.50/लीटर से घटाकर शून्य किया। पेट्रोल, ATF पर विंडफाल टैक्स शून्य बरकरार किया है

    6- TUBE INVESTMENT (Green)

    सीजी पावर, रेनेसा और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स ने JV किया। देश में आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट प्लांट बनाने के लिए JV किया है

    7-TIPS INDUSTRIES (Green)

    कंपनी की Warner Music के साथ तीन साल की सफल पार्टनरशिप पूरी हुई है

    8-L&T (Green)

    Larsen & Toubro (L&T) ने क्लीन एनर्जी स्पेस में एक उल्लेखनीय माइलस्टोन हासिल किया है

    9- HINDALCO (Green)

    सीएलएसए ने हिंडाल्को पर रेटिंग को अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 635 रुपये दिया है

    10-HPCL (Green)

    एचएसबीसी ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 375 रुपये से बढ़ाकर 630 रुपये तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।