Get App

Stocks on Broker's Radar: पिरामल एंटरप्राइजेज, गेल और अपोलो हॉस्पिटल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया बड़ा दांव

PIRAMAL ENTERPRISES पर सिटी ने पिरामल एंटरप्राइजेज पर बिकवाली की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की सहायक कंपनी पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस को FY22 के लिए आईटी एसेसमेंट ऑर्डर प्राप्त हुआ है। आईटी एसेसमेंट ने 10,600 करोड़ के नुकसान को कैरी फॉरवर्ड करने की अनुमति दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2024 पर 11:42 AM
Stocks on Broker's Radar: पिरामल एंटरप्राइजेज, गेल और अपोलो हॉस्पिटल पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया बड़ा दांव
GAIL पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 200 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रौनक नजर आ रही है। निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, बीपीसीएल, एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी नजर आ रही है। जबकि एलटीआई माइंडट्री, एचसीएल टेक, सिप्ला और इंफोसिस के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर पिरामल एंटरप्राइजेज, गेल और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर आ गये हैं। पिरामल एंटरप्राइजेज पर सिटी ने बिकवाली की रेटिंग दी है। वहीं गेल पर सिटी ने बुलिश रवैया अपनाया है। अपोलो हॉस्पिटल्स पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

सिटी ने पिरामल एंटरप्राइजेज पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की सहायक कंपनी पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस को FY22 के लिए आईटी एसेसमेंट ऑर्डर प्राप्त हुआ है। आईटी एसेसमेंट ने 10,600 करोड़ के नुकसान को कैरी फॉरवर्ड करने की अनुमति दी। इससे पहले डीएचएफएल के साथ मर्जर के दौरान, संपत्तियों में 20,000 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय कमी आई थी। कंपनी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 3,700 करोड़ रुपये का दावा वापस ले लिया है। हालांकि कंपनी को 16,000 करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद थी।

चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों शेयर्स खरीदने से होगी तगड़ी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें