Stocks on Broker's Radar: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स के शेयर पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

HDFC BANK पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि होम लोन में 20% से अधिक CAGR बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पेनीट्रेशन हेडरूम मौजूद है। पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग और एड्रेसेबल बाजार अवसर में वृद्धि नजर आ सकती है। विलय के बाद FY23-26 में 18% की अग्रिम ग्रोथ का अनुमान है

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
TATA MOTORS पर सीएलएसए ने खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य उन्होंने 690 रुपये प्रति शेयर तय किया है

RIL का स्टॉक आज फोकस में है। इसकी वजह ये है कि रिलायंस रिटेल नॉन-प्रोमोटर की हिस्सेदारी कम करेगी। रिलायंस रिटेल नॉन प्रोमोटर से 1,362 रुपये के भाव पर शेयर खरीदेगी। रिलायंस रिटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। दूसरी तरफ आज HDFC बैंक का शेयर भी फोकस में है। MSCI ने HDFC बैंक को ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया। HDFC बैंक NSDL के IPO में 2% हिस्सा बेचेगा। इस स्टॉक पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज के रडार पर टाटा मोटर्स का स्टॉक भी शामिल है।

JPMORGAN ON RELIANCE INDUSTRIES

जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2960 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिटेल में बायबैक पॉजिटव है। आईपीओ प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसका डायल्यूटेड मूल्यांकन और स्वतंत्र मूल्यांकन 90 अरब डॉलर से अधिक है।

CITI ON HDFC BANK


सिटी ने एचडीएफसी बैंक के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। होम लोन में 20% से अधिक CAGR बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पेनीट्रेशन हेडरूम उपलब्ध है। पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग और एड्रेसेबल बाजार अवसर में वृद्धि नजर आ सकती है। डिपॉजिटि पेनीट्रेशन बढ़ सकता है। विलय के बाद FY23-26 में 18% की अग्रिम ग्रोथ का अनुमान है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

CLSA ON TATA MOTORS

सीएलएसए ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 690 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जेएलआर ने Q1 में थोक वॉल्यूम (ex-China JV) में 30% सालाना सुधार दर्ज किया है। मैनेजमेंट को मजबूत एफसीएफ जेनरेशन की उम्मीद है। वॉल्यूम, मार्जिन में इजाफा दिख सकत है। FY24/25 में £1.5 अरब/£1.7 अरब की FCF की अपेक्षा करें।

JPMorgan On Tata Motors

जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स पर न्यूट्रल कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 540 रुपये तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।