सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
HDFC BANK पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका मानना है इसमें मोमेंटम नजर आ सकता है। उनका कहना है कि HDFC बैंक को MSCI ने ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया। NSDL के IPO में बैंक OFS के जरिए 2% हिस्सेदारी बेचेगा। फिलहाल NSDL के IPO बैंक की हिस्सेदारी 8.95% है
कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला है। सप्लाई की टेंशन बढ़ने से क्रूड में 3 परसेंट का उछाल नजर आया। ब्रेंट का भाव 78 डॉलर के पार निकला। इस समय कीमतें 9 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HDFC BANK और HAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
MSCI ने HDFC बैंक को ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया। OFS के जरिए NSDL के IPO में बैंक 2% हिस्सेदारी बेचेगा। फिलहाल NSDL के IPO बैंक की हिस्सेदारी 8.95% है
2. AUROBINDO PHARMA (GREEN)
CuraTeQ Biologics ने BioFactura Inc के साथ करार किया। BFI-751 बायोसिमिलर के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंस एग्रीमेंट किया। AUROBINDO PHARMA की सब्सिडियरी CuraTeQ Biologics है
3. GLAND PHARMA (GREEN)
कंपनी को US FDA से Fomepizole के लिए ANDA (एबरेविएटिड न्यू ड्रग एप्लीकेशन) मंजूरी मिली।
4. PRISM JOHNSON (GREEN)
द रैमको सीमेंट को आंध्र प्रदेश के नंदयाल में कंपनी जमीन बेचेगी। कंपनी बोर्ड ने 1420.72 एकड़ जमीन बेचने को मंजूरी दी
5. RVNL (GREEN)
कंपनी ने NHAI के 808.48 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई
6. GUJARAT ALKALIES (GREEN)
कंपनी ने दहेज फैसिलिटी से प्यूरीफाइड फॉस्फोरिक एसिड की पहली खेप भेजी
7. USHA MARTIN (GREEN)
SOCIETE GENERALE ने 279.99 रुपये के भाव पर 16.59 लाख शेयर खरीदे
8. DELTA CORP (RED)
GST बैठक से पहले शेयर में गिरावट की आशंका है
9. BAJAJ FINANCE (RED)
जियो फाइनेंशियल्स ने डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की। डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर में मुनाफा वसूली की आशंका है
10. BAJAJ FINSERV (RED)
जियो फाइनेंशियल्स ने डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की। जियो फाइनेंशियल्स की रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर में मुनाफा वसूली की आशंका है
रक्षा मंत्रालय से कंपनी को 458 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए डोर्नियर एयरक्राफ्ट अपग्रेड करेगी
2. SULA VINEYARDS (GREEN)
Q1 में कंपनी की आय में 17% की बढ़ोतरी हुई। Q1 में कंपनी के सेल्स ग्रोथ डबल-डिजिट में रही
3. ZYDUS LIFESCIENCES (GREEN)
US FDA कंपनी की अहमदाबाद फैसिलिटी की बिना आपत्ति जांच पूरी की। अहमदाबाद में कंपनी की फॉर्म्युलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है
4. M&M (RED)
कंपनी ने EV कारोबार में निवेशकों के 60 अरब रुपय निवेश की खबरों को गलत बताया
5. RAMCO CEMENTS (GREEN)
कंपनी ने आंध्र प्रदेश के नंदयाल में प्रिज्म जॉनसन से जमीन खरीदी। कंपनी बोर्ड ने 1420.72 एकड़ जमीन खरीदने को मंजूरी दी
6. VEDANTA (GREEN)
वेदांता ट्विंस के अधिग्रहण को मंजूरी मिली। Vedanta Foxconn Semiconductors और Vedanta Displays के अधिग्रहण को मंजूरी मिली।
7. HINDUSTAN ZINC (GREEN)
बोर्ड ने 7 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। डिविडेंड जारी करने की रिकॉर्ड डेट 15 जुलाई होगी
8. BSE (GREEN)
डिपॉजिटरी सर्विस प्रोवाइडर NSDL का IPO आएगा। SEBI के साथ कंपनी ने DRHP फाइल की। कंपनी पूरी तरह से OFS इश्यू करेगी। करीब 5.7 करोड़ शेयरों का OFS होगा। NSDL के IPO में HDFC बैंक अपनी 2% हिस्सेदारी बेचेगा
9. CDSL (GREEN)
डिपॉजिटरी सर्विस प्रोवाइडर NSDL का IPO आएगा। SEBI के साथ कंपनी ने DRHP फाइल की। कंपनी पूरी तरह से OFS इश्यू करेगी। करीब 5.7 करोड़ शेयरों का OFS होगा। NSDL के IPO में HDFC बैंक अपनी 2% हिस्सेदारी बेचेगा
10. UNITED SPIRITS (RED)
मैक्वेरी की शेयर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग है। इसका लक्ष्य 700 रुपये/शेयर तय किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)