Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ बियरिश कैंडलस्टिक बनाया है। तकनीकी रूप से यह पैटर्न न्यू हाई पर तेजड़ियों के अभाव का संकेत देता है। इसे शॉर्ट टर्म टॉप रिवर्सल पैटर्न भी माना जा सकता है। वर्तमान गिरावट को पैटर्न के हायर टॉप रिवर्सल के रूप में माना जा सकता है। अब निफ्टी के लिए 19200 के स्तर के आसपास तत्काल समर्थन है। वहीं, ऊपर की तरफ 19425 पर एक मजबूत प्रतिरोध देखने को मिल सकता है
Trade setup:10 जुलाई को NSE पर 4 स्टॉक्स ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, BHELऔर डेल्टा कॉर्प F&O बैन में हैं
Trade setup: एफएमसीजी, बैंकिंग,फाइनेंशियल सर्विसेज,आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली के दबाव के चलते पिछले हफ्ते बाजार की बढ़त थमती दिखाई दी। 7 जुलाई को सेंसेक्स निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुए थे। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव महसूस किया गया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.8 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। पिछले कारोबारी दिन 7 जुलाई को सेंसेक्स 505 अंक गिरकर 65280 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 166 अंक गिरकर 19332 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक बनाया था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि तकनीकी रूप से यह पैटर्न न्यू हाई पर तेजड़ियों के अभाव का संकेत देता है। इसे शॉर्ट टर्म टॉप रिवर्सल पैटर्न भी माना जा सकता है। वर्तमान गिरावट को पैटर्न के हायर टॉप रिवर्सल के रूप में माना जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अब निफ्टी के लिए 19200 के स्तर के आसपास तत्काल समर्थन है। वहीं, ऊपर की तरफ 19425 पर एक मजबूत प्रतिरोध देखने को मिल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19302 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19250 और 19166 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19470 फिर 19522 और 19606 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44853 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44763 और 44617 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45145 फिर 45235 और 45381 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 19400 की स्ट्राइक पर 1.17 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 93.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
19400 की स्ट्राइक पर 68.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Bharti Airtel, UltraTech Cement, HDFC, ACC और Larsen & Toubro के नाम शामिल हैं।
26 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 7 जुलाई के कारोबार में 26 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Indiabulls Housing Finance, Granules India, Cholamandalam Investment and Finance, Bosch और Tata Motors के नाम शामिल हैं।
77 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 जुलाई के कारोबार में जिन 77 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें BHEL, ACC, HDFC, Lupin और Intellect Design Arena के नाम शामिल हैं।
75 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 जुलाई के कारोबार में जिन 75 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें India Cements, HCL Technologies, Aurobindo Pharma, Aarti Industries और Eicher Motors के नाम शामिल हैं।
12 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 जुलाई के कारोबार में जिन 12 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Titan Company, Petronet LNG, Ashok Leyland, REC और Ipca Laboratories के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
07 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 790.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2964.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
10 जुलाई को NSE पर 4 स्टॉक्स ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, BHELऔर डेल्टा कॉर्प F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।