Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

Stocks in the news: हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) के विलय के बाद एमएससीआई ने एचडीएफसी बैंक को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड में जोड़ा है। अब एचडीएफसी को इस सूचकांक से हटा दिया गया है। यह निर्णय 13 जुलाई से प्रभावी होगा। नेचुरल रिसोर्स और टेक्नोलॉजी ग्रुप वेदांता ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले ग्लास मैन्यूफैक्टरिंग कारोबार को भी जोड़ लिया है

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 12:07 AM
Story continues below Advertisement
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं और सोल्यूशन देने वाली कंपनी 10 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होगी। आईपीओ का मूल्य 265 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks in the news: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। आज खबरों वाला हमारा पहला स्टॉक है रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)। कंपनी ने कहा है कि रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के पास मौजूद इक्विटी शेयर पूंजी में कटौती को मंजूरी दे दी है। कटौती होने पर, ऐसे शेयरधारकों द्वारा धारित शेयर रद्द कर दिए जाएंगे। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस पूंजी कटौती के लिए शेयरधारकों के 1362 रुपये प्रति शेयर की दर से भुगतान किया जाएगा। कटौती में में उसके प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स द्वारा शेयर शामिल नहीं होंगे।

    साइएंट डीएलएम (Cyient DLM): इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं और सोल्यूशन देने वाली कंपनी 10 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होगी। आईपीओ का मूल्य 265 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। यह सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 67.31 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

    एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) के विलय के बाद एमएससीआई ने एचडीएफसी बैंक को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड में जोड़ा है। अब एचडीएफसी को इस सूचकांक से हटा दिया गया है। यह निर्णय 13 जुलाई से प्रभावी होगा।


    जायडस लाइफ साइंसेज (Zydus Life Sciences): यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने अहमदाबाद में स्थित जायडस समूह की उत्पादन इकाई के लिए बिना किसी टिप्पणी के साथ अनुमोदन पूर्व निरीक्षण (पीएआई) को पूरा कर लिया है। एफडीए ने 2-7 जुलाई तक इस इकाई का निरीक्षण किया था।

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation): सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को राइट्स इश्यू के जरिए 22000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के बोर्ड ने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में भारत में बैटरी स्वैपिंग कारोबार के लिए एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी लगाने की भी मंजूरी दे दी है। ये ज्वाइंट वेंचर आईओसी सन मोबिलिटी पीटीई लिमिटेड सिंगापुर (एसएमएस) के साथ 50:50 की भागीदारी में बनाई जाएगी। इस वेंचर पर वर्ष 2027 तक 1800 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

    वेदांता (Vedanta): नेचुरल रिसोर्स और टेक्नोलॉजी ग्रुप वेदांता ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले ग्लास मैन्यूफैक्टरिंग कारोबार को भी जोड़ लिया है। कंपनी को अपने बोर्ड से वेदांत फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर्स (वीएफएसपीएल) और वेदांत डिस्प्ले (वीडीएल) में 100 फीसदी अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है। ये अधिग्रहण फेस वैल्यू पर शेयर हस्तांतरण के जरिए होगा। वीएफएसपीएल और वीडीएल ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज (टीएसटीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां हैं। बता दें कि ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज वेदांता की होल्डिंग कंपनी वोल्कन इन्वेस्टमेंट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

    अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma):अरबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी CuraTeQ Biologics ने Stelara (Ustekinumab) के प्रस्तावित बायोसिमिलर BFI-751 की बिक्री के लिए BioFactura Inc, USA के साथ एक विशेष लाइसेंस समझौता किया है। उस्टेकिनुमाब (Ustekinumab) एक पुनः संयोजक (recombinant)मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जिसका इसका इस्तेमाल क्रोहन रोग (Crohn's disease), अल्सरेटिव कोलाइटिस, प्लाक सोरायसिस और सोरियाटिक ऑर्थराइटिस के इलाज के लिए किया जाता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।