आज बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी ने 2 मई को शेयर होल्डर्स, क्रेडिटर्स की बैठक बुलाई है। कंपनी ने NCLT के आदेश के बाद बैठक बुलाने का फैसला किया है। इसमें फाइनेंशियल सर्विसेस के डीमर्जर की मंजूरी ली जाएगी। बोर्ड ने जियो फाइनेंशियल के डीमर्जर को मंजूरी दी है। RIL के एक शेयर पर जियो फाइनेंस का एक शेयर मिलेगा। वहीं आज लुपिन का स्टॉक भी फोकस में रहेगा। कंपनी के पीथमपुर यूनिट-2 को US FDA से 10 आपत्तियां मिली हैं। 21 मार्च से 29 मार्च के बीच यूनिट की जांच की गई थी। ये दोनों स्टॉक्स आज ब्रोकर्स के रडार पर भी हैं। इसके साथ ही ब्रोकर्स ने बीईएल और एसबीआई कार्ड्स पर भी बुलिश राय दी है।
नोमुरा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि JFSL की लिस्टिंग को लेकर काम जारी है। कुछ समय में Jio Financial Services की लिस्टिंग संभव है। शेयर में हालिया करेक्शन इंडेक्स में बिकवाली के चलते नजर आया है। कंपनी के बिजनेस को लेकर आउटलुक बेहतर है। AGM में फाइनेंसियल सेक्टर में ग्रोथ का रोडमैप संभव है। निवेशकों को RIL के एक शेयर के बदले JFSL का एक शेयर मिलेगा।
नोमुरा ने लुपिन पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 856 रुपये प्रति शेयर तय किया है। हालांकि उनका मानना है कि पीथमपुर यूनिट में आपत्तियां मिलने की वजह से निवेशकों की चिताएं बढ़ सकती हैं।
जेफरीज ने एसबीआई कार्ड पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि SBI के बेस में कंपनी ने कारोबार बढ़ाया है। ब्रांडेड कार्ड करार के जरिए मार्केट शेयर बढ़ाने की कोशिश है। H1FY24 में गिरावट का सिलसिला थम सकता है। इसका NIM H1FY24 में FY24-26 अनुमान से ऊपर निकल सकता है। FY23-26 के बीच मुनाफा 23% सालाना बढ़ने का अनुमान है। NIM पर दबाव के चलते शेयर ने अंडरपरफॉर्म किया है
जेफरीज ने बीईएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)