सीधा सौदा- कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

Bharat Dynamics पर एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि भारत सरकार का रक्षा मंत्रालय का डिफेंस में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस कर रहा है। इसके लिए 6 कंपनियों के साथ रक्षा मंत्रालय ने करीब 36000 करोड़ रुपये के करार किये हैं। वहीं कंपनी के साथ रक्षा मंत्रालय ने 8160 करोड़ रुपये का करार किया

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
MGL पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए यूनिफाइड रेट 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगे लिहाजा शेयर में तेजी दिख सकती है

क्रूड के भाव में तेजी कायम है। इराक की ओर से सप्लाई में दिक्कतों की चिंता से क्रूड के भाव में उछाल नजर आया है। कच्चे तेल का भाव करीब 79 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उधर सोना भी 2000 डॉलर पर टिका हुआ है। डिफेंस सेक्टर में घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम दिखाई दिया है। सरकार इने इसके तहत BDL, BEL, GRSE समेत 6 कंपनियों के साथ करीब 36000 करोड़ रुपये के सौदों पर करार किया है। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों और ट्रेडर्स को ट्रेडिंग के लिए Bharat Dynamics और BALRAMPUR CHINI सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं।

यतिन मोता की टीम

1- Bharat Dynamics (GREEN)

रक्षा मंत्रालय का डिफेंस में आत्मनिर्भर भारत पर जोर है। 6 कंपनियों के साथ करीब 36000 करोड़ रुपये के करार किए। रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के साथ 8160 करोड़ रुपये का करार किया


2- GRSE (GREEN)

रक्षा मंत्रालय का डिफेंस में आत्मनिर्भर भारत पर जोर है। 6 कंपनियों के साथ करीब 36000 करोड़ रुपये के करार किए। रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के साथ 9781 करोड़ रुपये का करार किया

3- Cochin Shipyard (GREEN)

रक्षा मंत्रालय का डिफेंस में आत्मनिर्भर भारत पर जोर है। 6 कंपनियों के साथ करीब 36000 करोड़ रुपये के करार किए। रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के साथ 9805 करोड़ रुपये का करार किया

4- LUPIN (RED)

US FDA को पीथमपुर यूनिट-2 प्लांट में 10 आपत्तियां मिलीं। US FDA ने पीथमपुर प्लांट के लिए फॉर्म 483 जारी किया। US FDA ने 21 मार्च से 29 मार्च के बीच यूनिट की जांच की थी

5- IOC (GREEN)

रूसी कंपनी रोजनेफ्ट ने कंपनी के साथ करार किया। भारत के लिए सप्लाई बढ़ाने, ग्रेड डायवर्सिफाई करने के लिए करार किया

6- JSW ENERGY (GREEN)

कंपनी ने Mytrah एनर्जी के रिन्यूएबल एनर्जी का अधिग्रहण किया

7- TATA POWER (GREEN)

कंपनी को 1755 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

8- J K CEMENT (GREEN)

कंपनी की कुल ग्रे सीमेंट क्षमता 18.67 एमटीपीए से बढ़कर 20.67 एमटीपीए हो गई है

9- PVR (GREEN)

कंपनी ने देहरादून में 5-स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स खोला। कंपनी ने तेलंगाना में 4-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स खोला

10- PUNJAB NATIONAL BANK (GREEN)

कंपनी ने एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) की अपनी पूरी हिस्सेदारी एवेन्यू इंडिया रिसर्जेंस को बेच दी

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

नीरज वाजपेयी की टीम

1-BALRAMPUR CHINI (Green)

देश में चीनी की कीमतों में उछाल, शेयर में तेजी की उम्मीद

2-DHAMPUR (Green)

देश में चीनी की कीमतों में उछाल, शेयर में तेजी की उम्मीद

3-SHREE RENUKA (Green)

अथनी प्लांट में एथोनॉल प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने का काम शुरू

4-IGL (Green)

नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए यूनिफाइड रेट को मिली मंजूरी। नई दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू, शेयर में तेजी संभव है

5-MGL (Green)

नेचुरल गैस पाइपलाइन के लिए यूनिफाइड रेट को मिली मंजूरी। नई दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू, शेयर में तेजी संभव है

6-NESTLE (Green)

कंपनी $100 करोड़ में कैपिटल फूड को खरीदने की तैयारी में है

7-BEL (Green)

रक्षा मंत्रालय का डिफेंस में आत्मनिर्भर भारत पर जोर है। 6 कंपनियों के साथ करीब 36000 करोड़ रुपये के करार किए। रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के साथ 5498 करोड़ रुपये का करार किया

8-AETHER (Green)

सऊदी की अरामको टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया

9-JSW STEEL (Green)

कंपनी छत्तीसगढ़ और झारखंड में कोयला खदानों की नीलामी में पसंदीदा बोलीदाता बनी

10- GR INFRA (Green)

जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने 3,700 करोड़ रुपये की 4 प्रोजेक्ट्स के लिए LoA हासिल किया। 848 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए जीआर इंफ्रा एल-1 के रूप में उभरी है

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।