Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:17100 की स्ट्राइक पर 1.4 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 21.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। साप्ताहिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 1.24 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 8:01 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:29 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1245.39 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 822.99 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:29 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स करीब 350 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंतिम हिस्से में आई खरीदारी के दम पर ऑयल एंड गैस को छोड़कर अधिकांश सेक्टर तेजी में बंद हुए थे। सेंसेक्स 346 अंकों की बढ़त के साथ 57960 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 129 अंकों की बढ़त केसाथ 17081 के स्तर पर बंद हुआ था। 29 मार्च यानी पिछले कारोबारी दिन में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए थे। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। ये निचले स्तरों से खरीदारी आने का संकेत है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि इस पैटर्न से इस बात का संकेत मिलता है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में 17200-17250 के स्तर के पास स्थित ओवरहेड रजिस्टेंस (ऊपर की तरफ पहली बाधा) को एक बार फिर से हिट कर सकता है। ऐसा लगता है कि लोअर टॉप्स और बॉटम्स जैसा निगेटिव चार्ट पैटर्न फिलहाल थम गया है, क्योंकि बुधवार को 16913 के स्तर पर स्थित हायर टॉप से एक टिकाऊ तेजी देखने को मिली थी। 17200 की अगली कोई तेजी इस पैटर्न की पुष्टि करेगी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16978 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16934 और 16864 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17120 फिर 17164 और 17235 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

2020 से 2030 के दशक में भी जारी रह सकती है मंदी, वर्ल्ड बैंक ने दी चेतावनी- सुस्त ग्रोथ रेट के कारण 2020-30 होगा 'Lost Decade'

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39688 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39583 और 39413 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40028 फिर 40133 और 40304 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17100 की स्ट्राइक पर 1.4 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 21.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 1.24 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 26.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Max Financial Services, Hindustan Unilever, United Breweries, Power Grid Corporation of India और Infosys के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

हाई रोलओवर

एक्सपायरी के दिन जिन शेयरों में हाइएस्ट रोलओवर देखने को मिला उनमें JSW Steel, HDFC Bank, DLF, Kotak Mahindra Bank और Berger Paints के नाम शामिल हैं। इनमें 98 फीसदी रोलओवर देखने को मिला।

7 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 7 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Adani Ports, ONGC, JK Cement, Bandhan Bank और Indiabulls Housing Finance के नाम शामिल हैं।

18 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 18 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Ipca Laboratories, Dr Lal PathLabs, Coromandel International, HDFC AMC और Whirlpool के नाम शामिल हैं।

3 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 3 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Can Fin Homes, Dixon Technologies और ICICI Bank के नाम शामिल हैं।

162 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 162 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Deepak Nitrite, Colgate Palmolive, Mphasis, GMR Airports Infrastructure और IndiaMART InterMESH के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

29 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1245.39 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 822.99 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।