आज बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी ने 2 मई को शेयर होल्डर्स, क्रेडिटर्स की बैठक बुलाई है। कंपनी ने NCLT के आदेश के बाद बैठक बुलाने का फैसला किया है। इसमें फाइनेंशियल सर्विसेस के डीमर्जर की मंजूरी ली जाएगी। बोर्ड ने जियो फाइनेंशियल के डीमर्जर को मंजूरी दी है। RIL के एक शेयर पर जियो फाइनेंस का एक शेयर मिलेगा। वहीं आज लुपिन का स्टॉक भी फोकस में रहेगा। कंपनी के पीथमपुर यूनिट-2 को US FDA से 10 आपत्तियां मिली हैं। 21 मार्च से 29 मार्च के बीच यूनिट की जांच की गई थी। ये दोनों स्टॉक्स आज ब्रोकर्स के रडार पर भी हैं। इसके साथ ही ब्रोकर्स ने बीईएल और एसबीआई कार्ड्स पर भी बुलिश राय दी है।
