Stocks on Broker's Radar: एसबीआई कार्ड, एबी कैपिटल, गोदरेज कंज्यूमर पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

AB CAPITAL पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 215 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी नेटवर्क पर पूंजी लगाकर 3 साल में दोगुना मुनाफा कमाने वाली है। शाखा विस्तार से एनबीएफसी एमएसएमई को कर्ज देकर फायदा कमाने की योजना बना रही है। वहीं FY23-26 में, 29% EPS CAGR बढ़ने उम्मीद है

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 11:29 AM
GODREJ CONSUMER पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में बैंक शेयर फोकस में हैं। अगस्त में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सालाना आधार पर 17% बढ़ा। क्रेडिट कार्ड से खर्च में सालाना आधार फर 32% की बढ़ोतरी देखने को मिली। औसत टिकट साइज खर्च में करीब 13% की सालाना बढ़ोतरी दिखी है। SBI CARD के अगस्त महीने के डेटा के मुताबिक सालाना आधार पर इसका इस्तेमाल 20% बढ़ा जबकि मासिक आधार पर 1.3% बढ़ा। कार्ड से कुल खर्च सालाना आधार पर 40% बढ़ा जबकि मासिक आधार पर 5.6% बढ़ा। आज इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा एबी कैपिटल, गोदरेज कंज्यूमर और टाटा कम्यूनिकेशंस के स्टॉक भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गये हैं।

    MORGAN STANLEY ON SBI CARDS

    मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,115 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री स्पेंडिंग ग्रोथ अगस्त में 32% जबकि जुलाई में 25% रही। कंपनी साल दर साल और मासिक दोनों आधार पर तेजी से आगे बढ़ी है।

    JEFFERIES ON AB CAPITAL


    जेफरीज ने एबी कैपिटल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 215 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की व्यापक नेटवर्क पर पूंजी लगाकर 3 साल में दोगुना मुनाफा कमाने की तैयारी नजर आ रही है। शाखा विस्तार से एनबीएफसी एमएसएमई को कर्ज देकर फायदा कमा सकता है। FY23-26 में, 29% EPS CAGR बढ़ने उम्मीद है। NBFC में RoE के 16% तक बढ़ने की उम्मीद है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    GOLDMAN SACHS ON GODREJ CONSUMER

    गोल्डमैन सैक्स ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि इसकी टर्नअराउंड स्टोरी बरकरार है। इस सेक्टर की टॉप पिक बनी हुई है। कमजोर मानसून के कारण दूसरी तिमाही में कमजोर वृद्धि की उम्मीद है। जबकि 4 क्वाटर रोलिंग ग्रोथ अच्छी है।

    पाम तेल और कच्चे तेल की कीमतें अपने निचले स्तर से ऊपर आ गई हैं। लेकिन इस स्तर पर चिंता की बात नहीं है। कंपनी के कंसोलिडेटेड PBT पर नाइजीरियाई मुद्रा के अवमूल्यन का कोई बहुत ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। दूसरी तिमाही में रेमंड का घाटा कम होने की उम्मीद है और दूसरी छमाही में कारोबार पॉजिटिव हो जाएगा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।