Stocks On Broker's Radar: सोमवार को दिखी भारी गिरावट के बाद बाजार में आज रिकवरी नजर आ रही है। निफ्टी 250 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 22450 के करीब पहुंचता नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी ज्यादा देखने को मिली। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी दिख रही है। रियल्टी, सरकारी बैंक और मेटल में सबसे ज्यादा रिकवरी नजर आई। तीनों सेक्टर करीब 2% चढ़कर कारोबार करते नजर आये। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने बजाज फाइनेंस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के रडार पर इंटरग्लोब एविएशन और सुवेन फार्मा के स्टॉक्स आ गये हैं। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक्स पर कौन सी रेटिंग दी और क्या टारगेट प्राइस तय किया।
