Stocks On Broker's Radar: बंधन बैंक, इंफोसिस, जोमैटो, स्विगी, देवयानी के स्टॉक्स ब्रोकरेज के रडार पर

Infosys पर जेफरीज ने कहा कि अमेरिकी ग्रोथ की चिंता से शेयर करीब 20% टूट गया है। FY26 में CC रेवेन्यू ग्रोथ 4-6% रहने का अनुमान है। डिक्रीशनरी खर्च घटने के बावजूद CC रेवेन्यू ग्रोथ 4-6% रहने की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म ने रिस्क रिवॉर्ड आकर्षक होने के चलते स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है। लेकिन स्टॉक का टारगेट प्राइस 2150 रुपये से घटाकर 1835 रुपये तय किया है

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
Bandhan Bank पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके स्टॉक के लिए 220 रुपये का टारगेट तय किया है

Stocks On Broker's Radar: बाजार में आज कारोबार तेजी में होता हुआ दिखाई दे रहा है। मार्केट में फिलहाल IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। आईटी सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स इंफोसिस और TCS निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार दिखाई दिये। हालांकि बाजार में मेटल, फार्मा, तेल और गैस सेक्टर के शेयरों पर दबाव भी नजर आया। इंफोसिस पर जेफरीज ने बाय रेटिंग के साथ कवरेज शुरु किया है। इसका असर इस स्टॉक में आज तेजी के रूप में देखने को मिल रहा है। वहीं बंधन बैंक पर सीएलएस ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि मैक्वायरी ने जोमैटो और स्विगी पर सतर्क रवैया अपनाया है।

CLSA ON Bandhan Bank

सीएलएसए ने बंधन बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके स्टॉक के लिए उन्होंने 220 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक हाई कन्विक्शन के चलते इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। बैंक के कलेक्शन क्षमता में सुधार देखने को मिला है। इसके ओवरड्यू में कमी नजर आई है। बैंक ने FY27 तक बेहतर टेक ऑडिट, सिक्योर्ड एसेट का लक्ष्य रखा है। बैंक ने लोन origination सिस्मट के लिए Salesforce के साथ करार किया है।

Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन


MACQUARIE ON FOOD DELIVERY VS FRANCHISES

मैक्वायरी ने फूड डिलीवरी और फ्रेंचाइजी पर राय देते हुए कहा कि रेस्टोरेंट स्पेस में Devyani और Westlife का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि फूड डिलीवरी ग्रोथ नए यूजर्स पर निर्भर करती है। इसके साथ ब्रोकरेज ने जोमैटो और स्विगी के स्टॉक पर सतर्क नजरिया अपनाने की सलाह दी है।

JEFFERIES ON INFOSYS

जेफरीज ने इंफोसिस पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी ग्रोथ की चिंता से शेयर करीब 20% टूट गया है। FY26 में CC रेवेन्यू ग्रोथ 4-6% रहने का अनुमान है। डिक्रीशनरी खर्च घटने के बावजूद CC रेवेन्यू ग्रोथ 4-6% रहने की संभावना है। मजबूत FCF कनवर्जन, ऊंचे पेआउट से PE डीरेटिंग का रिस्क सीमित हो गया है। धीमी ग्रोथ के चलते EPS में 2-4% की कटौती नजर आई है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसके बावजूज रिस्क रिवॉर्ड आकर्षक होने के चलते स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है। लेकिन स्टॉक का टारगेट प्राइस 2150 रुपये से घटाकर 1835 रुपये तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।