Stocks On Broker's Radar: बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद अब तेजी में कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरिका में 25% ऑटो इंपोर्ट टैरिफ के ऐलान से ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर होकर कारोबार करता नजर आया। टाटा मोटर्स करीब 6 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। उधर ऑटो एंसिलरी में संवर्धन मदरसन करीब 3 परसेंट लुढ़क गया। इस स्टॉक पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके साथ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एचजीएफसी, एएमसी, ट्रेट और विप्रो के शेयर भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गये हैं।
जेपी मॉर्नग ने एचएएल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 4958 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक GE एयरोस्पेस ने HAL को पहले F404-IN20 इंजन की डिलीवरी दी। इंजन की डिलीवरी में देरी के चलते HAL को लेकर अनिश्चितता थी। इंजन की डिलीवरी से HAL को लेकर अनिश्चितता खत्म होगी। कंपनी के पास अच्छे मौके हैं इसे मोनोपॉली का फायदा मिलेगा।
मोतीलाल ओसवाल ने एचडीएफसी एएमसी पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 4800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY25/26/27 में 55/12/18% इक्विटी AUM ग्रोथ संभव है। FY26 के शुरुआत में कमजोर AUM ग्रोथ की आशंका है। लेकिन
FY25-27 के दौरान मुनाफे में 14% की ग्रोथ मुमकिन है।
सीएलएसए ने संवर्धन मदरसन पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि ये स्टॉक तीन साल में दोगुना हो सकता है। कंपनी ने चुनौती भरे बाजार में अच्छा एक्जिक्यूशन दिया है। कंपनी की FY25-29 CL में 11% आय ग्रोथ संभव है। इसकी ROCE और बैलेंस शीट में सुधार जारी है। मार्केट आउटलुक सुधरने से री-रेटिंग संभव है।
मैक्वायरी ने ट्रेंट पर कहा कि ये मिड और प्रीमियम स्पेस में बड़ी फैशन रिटेलर कंपनी है। इसका अन्य एशियन कंपनियों से बेहतर ग्रोथ और रिटर्न प्रोफाइल है। कंपनी को फ्रेंचाईजी के जरिए नए स्टोर्स से सपोर्ट मिल सकता है। घरेलू फैशन डिस्क्रीशनरी खर्च बढ़ने के लिहाज से ये अच्छा शेयर है। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 7000 रुपये का लक्ष्य तय किया है।
मॉर्गन स्टैनली ने विप्रो पर अंटरवेट नजरिया अपनाया है। उन्होंने इसका टारगेट 265 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि ReAssure UK सर्विसेज से $65 करोड़ का करार किया है। नई डील से FY26 में रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मुमकिन है। डील से सेंटिमेंट सुधरने की संभावना है साथ ही शेयर प्राइस को सपोर्ट संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)