Stocks On Broker's Radar: विशाल मेगामार्ट, एफल इंडिया, वेदांता और आईजीएल के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर

Vishal Megamart पर जेफरीज ने कहा कि ये रिटेल स्पेस में बेहतर कंपनी है। कंपनी की टियर-2 शहरों में अच्छी मौजूदगी है। कंपनी का अपैरल और अपने ब्रांड की तरफ फोकस है। स्टोर इकोनॉमिक्स सॉलिड, ग्रोथ की अच्छी संभावना है। FY24-27 के दौरान मुनाफे में सालाना 27% ग्रोथ होने की संभावना है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 125 रुपये तय किया है

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
Vedanta पर इनवेस्टेक ने रेटिंग बढ़ाकर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 510 रुपये तय किया है

Stocks On Broker's Radar: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में फिर दहशत दिख रही है। इसके साथ ही भारतीय बाजार भी गिर कर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी बैंक दिन के निचले स्तर पर लुढ़क गया। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी भी गिर कर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट बढ़ती हुई नजर आई। वहीं आज बाजार में ट्रेडिंग के लिए जेफरीज और बर्नस्टीन ने विशाल मेगामार्ट पर अपना नजरिया जारी किया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के रडार पर एफल इंडिया, वेदांता और आईजीएल के स्टॉक्स आ गये हैं। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक्स पर कौन सी रेटिंग दी और क्या टारगेट प्राइस तय किया।

JEFFERIES ON VISHAL MEGAMART

जेफरीज ने विशाल मेगमार्ट पर कहा कि ये रिटेल स्पेस में बेहतर कंपनी है। इसकी टियर-2 शहरों में अच्छी मौजूदगी है। अपैरल और अपने ब्रांड की तरफ कंपनी का फोकस है। स्टोर इकोनॉमिक्स सॉलिड, ग्रोथ की अच्छी संभावना है। FY24-27 के दौरान मुनाफे में सालाना 27% ग्रोथ संभव है। बैलेंसशीट में नेट कैश, रिटर्न रेश्यो बेहतर देखने को मिला है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 125 रुपये तय किया है।

BERNSTEIN ON VISHAL MEGAMART


बर्नस्टीन ने विशाल मेगामार्ट पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 90 रुपये निर्धारित किया है। उनका कहना है कि लंबी अवधि के नजरिए से कंपनी में ग्रोथ की क्षमता है। वैल्यू रिटेल में ये बेहतर कंपनी है। इसमें महंगे वैल्युएशन, कंपिटीशन के चलते गिरावट का रिस्क है। आगे और मार्जिन नहीं बढ़ने की उम्मीद है। FY25-28 के दौरान 15% रेवेन्यू, 10% EBITDA CAGR संभव है।

CITI ON AFFLE INDIA

सिटी ने एफल इंडिया पर कहा कि इनवेस्टर्स के सामने कंपनी ने ग्रोथ का प्लान रखा है। कंपनी का 10 साल में रेवेन्यू 10 गुना करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सालाना 25% से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य भी है। कंपनी का कहना है कि वह OpticksAI और CTV-AI के जरिए ग्रोथ बढ़ाएगी। इसके लिए 100 नए AI एजेंट का भी सपोर्ट लिया जाएगा। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1920 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

INVESTEC ON VEDANTA

इनवेस्टेक ने वेदांता पर रेटिंग बढ़ाकर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 510 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एक महीने में 17% करेक्शन के बाद शेयर में अच्छे मौके दिख रहे हैं। FY26-27 के दौरान 12/7% FCF/डिविडेंड यील्ड संभव है। कंपनी की कैपिटल एलोकेशन और रीस्ट्रक्चरिंग पर नजर रहेगी। मौजूदा मार्केट प्राइस स्पॉट LME प्राइस से 12% डिस्काउंट पर दिख रहा है।

CLSA ON IGL

सीएलएसए ने आईटी पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 220 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दिल्ली EV पॉलिसी ड्राफ्ट में CNG ऑटो को हटाने की सिफारिशें की गई हैं। डीजल, पेट्रोल, CNG ऑटो हटाने की सिफारिश की गई है। अगले साल 15 अगस्त के बाद EV के अलावा रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। दिल्ली में EV की मांग बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली EV पॉलिसी से IGL वॉल्यूम पर खास असर नहीं होगा।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।