इंश्योरेंस कंपनियों में आज एक्शन दिखेगा। सालाना आधार पर HDFC LIFE का मार्च प्रीमियम 83% उछल गया। जबकि ICICI PRUDENTIAL और SBI LIFE के प्रीमिमय में भी 20-30 परसेंट की ग्रोथ नजर आई। हालांकि LIC का प्रीमियम 32% लुढ़क गया। वहीं ICICI प्रूडेंशियल के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। सालाना APE में 26% का उछाल देखने को मिला। VNB Margin भी 29 परसेंट से बढ़कर 32% हुई। ब्रोकरेज हाउसेज ने इस स्टॉक पर अपना नजरिया पेश किया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर टाटा कम्यूनिकेशंस, एमफैसिस और टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक्स भी हैं।
मॉर्गन स्टैनली ने लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर पर अपनी राय देते हुए कहा कि सालाना आधार पर इंडस्ट्री की RWRP मार्च में 38% बढ़ा है। जबकि सालाना आधार पर प्राइवेट सेक्टर का RWRP मार्च में 56% बढ़ा है। इस दौरान HDFC लाइफ की ग्रोथ 95% रही है। वहीं ICICI प्रू की ग्रोथ 59% रही है। जबक सालाना आधार पर SBI लाइफ में 12% की ग्रोथ दर्ज हुई है।
सीएलएसए ने टाटा कम्यूनिकेशंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। डेटा कारोबार का रेवन्यू 11% तक बढ़ा है। लेकिन स्टाफ कॉस्ट में उछाल के साथ EBITDA कम हो गया। डेटा बिजनेस पर Mgmt का फोकस रहने के कारण डेटा रेवन्यू में डबल डिजिट वृद्धि देखने को मिली है।
BROKERAGES ON ICICI PRU LIFE
MACQUARIE ON ICICI PRU LIFE
मैक्वायरी ने आईसीआईसीआई प्रू लाइफ पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 580 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
मॉर्गन स्टैनली ने आईसीआईसीआई प्रू लाइफ पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
JPMorgan On ICICI Pru Life
जेपी मॉर्गन ने आईसीआईसीआई प्रू लाइफ पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 480 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
जेपी मॉर्गन ने एमफैसिस पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1550 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
JP MORGAN ON TECH MAHINDRA
जेपी मॉर्गन ने टेक महिंद्रा पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)