HCL TECH के नतीजे रहे मिले-जुले, जानें ब्रोकरेज हाउसेज की स्टॉक पर निवेश सलाह

HCL TECH पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट घटाकर 1,100 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q4FY23 में नतीजे मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहे हैं। वहीं FY24 गाइडेंस चुनौतीपूर्ण मैक्रो को दर्शाता है। इन्होंने इसके FY24-25 के लिए EPS अनुमान 4% घटाया है

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 10:28 AM
HCL Tech पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग दी है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1,125 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एचसीएल टेक (HCL TECH) ने मिलेजुले नतीजे पेश किये। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम गिरा है। कॉन्स्टेंट करेंसी आय निगेटिव में आई। मार्जिन में भी दबाव है। वैसे आंकड़ों के मुताबिक चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए 18 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया। तिमाही आधार पर IT एट्रिशन रेट 21.7% से घटकर 19.5% रहा। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल कॉन्ट्रैक वैल्यू 207.4 करोड़ डॉलर रही। नतीजों के बाद पांच ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। जानते हैं किस ब्रोकरेज की क्या है राय-

    BROKERAGES ON HCL TECH

    NOMURA ON HCL TECH

    नोमुरा ने एचसीएल टेक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट घटाकर 1,100/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4FY23 मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहा। FY24 गाइडेंस चुनौतीपूर्ण मैक्रो को दर्शाता है। इसका FY24-25 के लिए EPS 4% घटाया है।


    Macquarie On HCL Tech

    मैक्वायरी ने एचसीएल टेक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1580 रुपये तय किया है। कंपनी की रुपये में आय अनुमान से 1 प्रतिशत कम रही। मैनेजमेंट ने 19-20% के मीडियम-टर्म EBIT मार्जिन लक्ष्य को दोहराया। इसकी री-रेटिंग की संभावना है।

    JPMorgan On HCL Tech

    जेपी मॉर्गन ने एचसीएल टेक पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट 920 रुपये से घटाकर 880 रुपये तय किया है। कंपनी के टेलीकॉम, मैन्युफैक्चरिंग और हाईटेक सेक्शन पर दबाव देखने को मिला। सर्विसेस के लिए FY24 CC गाइडेंस 6-8% और 6.5-8.5% कमजोर नजर आ रहा है। इन्होंने FY24/25 के लिए रेवेन्यू में 1% और मार्जिन में 20/30 बीपीएस की ईपीएस में 3%/5% की कटौती की है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    MS On HCL Tech

    मॉर्गन स्टैनली ने एचसीएल टेक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट घटाकर 1160 रुपये तय किया है। इन्होंने इसका EPS अनुमान 2-3% घटाया है।

    Jefferies On HCLTech

    जेफरीज ने एचसीएल टेक पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 1,125 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 के नतीजों से कोई बड़ा निगेटिव सरप्राइज नहीं हुआ है। FY24 में 6-8% ग्रोथ और 18-19% मार्जिन उम्मीदों के अनुरूप रहा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।