सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

CYIENT पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में तिमाही आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 156 करोड़ रुपये से बढ़कर 163 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय चौथी तिमाही में 1,618 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,751 करोड़ रुपये रही। EBIT 213 करोड़ रुपये से बढ़कर 249 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 16 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 8:42 AM
TEXMACO RAIL पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि NYMWAG CS के साथ मिलकर कंपनी फ्रेट वैगन के मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नई कंपनी बनायेगी

चौथी तिमाही के लिए दिग्गज आईटी कंपनी HCL टेक ने मिलेजुले नतीजे पेश किये हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम गिरा है। ग्रोथ के अनुमान के मुकाबले कॉन्स्टेंट करेंसी आय घट गई है। मार्जिन भी अनुमान से कम रहा है। लिहाजा आज ये स्टॉक एक्शन में रह सकता है। वहीं ICICI प्रूडेंशियल के नतीजे शानदार रहे। Annualised Premium Equivalent और VNB Margin दोनों में उछाल दिखा है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HCL TECH और TEXMACO RAIL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

आशीष वर्मा की टीम

1. HCL TECH (Green)

Q4 में कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। कंपनी ने 18 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। तिमाही आधार पर IT एट्रिशन रेट 21.7% से घटकर 19.5% रहा। Q4 में कंपनी की कुल कॉन्ट्रैक वैल्यू 207.4 करोड़ डॉलर रही


2. CYIENT (Green)

तिमाही आधार पर Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 156 करोड़ रुपये से बढ़कर 163 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 1,618 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,751 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBIT 213 करोड़ रुपये से बढ़कर 249 करोड़ रुपये रही। जबकि EBIT मार्जिन 13.2% से बढ़कर 14.2% रही। कंपनी ने 16 रुपये/शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया

3. ICICI PRUDENTIAL (Green)

सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 185 करोड़ रुपये से बढ़कर 235 करोड़ रुपये रहा। जबकि APE 2,608 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,299 करोड़ रुपये रही। Q4 में सालाना VNB 775 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,055 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर Q4 में VNB मार्जिन 29.7% से बढ़कर 32% रही। कंपनी ने 60 पैसे/शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया

4. SIEMENS (Green)

कंपनी के कंसोर्शियम को गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से ऑर्डर मिला। एडवांस इलेक्ट्रिफिकेशन टेक्नोलॉजी के लिए ऑर्डर मिला

5. PNB HOUSING (Green)

NIPPON INDIA MF ने 133 रुपये के भाव पर 5 लाख शेयर खरीदे

6. NILKAMAL (Red)

सेलो पेन एंड स्टेशनरी ने `1916.99/शेयर के भाव पर 98,859 शेयर बेचे हैं

7. SUVEN PHARMA (Green)

कंपनी में Berhyanda के 76.10% अधिग्रहण को CCI से मंजूरी मिली

8. GREENPANEL INDUSTRIES (Green)

कंपनी ने रुद्रपुर, उत्तराखंड के MDF प्लांट में कामकाज फिर से शुरू किया

9. MACROTECH DEVELOPERS (Green)

नतीजों और बोनस शेयर जारी करने को लेकर कल कंपनी बोर्ड की बैठक होगी

10. PVR INOX (Green)

कंपनी ने नाम बदलकर PVR INOX LTD. किया

Stocks to BUY: तिमाही नतीजों के बाद इन 3 शेयरों में बना कमाई का मौका, 45% तक मिल सकता है रिटर्न

नीरज वाजपेयी की टीम

1-TEXMACO RAIL (Green)

कंपनी ने NYMWAG CS के साथ करार किया। फ्रेट वैगन के मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नई कंपनी बनायेंगे

2-OBEROI REALTY (Red)

Q4 बुकिंग अपडेट जारी किये हैं। ये कमजोर रहने की वजह से शेयर में कमजोरी में कारोबार होने की आशंका है

3-LIC (Red)

सालाना आधार पर कंपनी का मार्च में प्रीमियम 32% गिरा, FY23 प्रीमियम 17% बढ़ा। मार्च में कंपनी का रिटेल APE 10% बढ़ा

4-FINOLEX CABLES (Green)

कंपनी पुणे में 290 करोड़ की लागत से प्लांट लगाएगी। कंपनी ऑप्टिकल फाइबर प्रीफॉर्म के उत्पादन के लिए प्लांट लगाएगी

5-DELHIVERY (Red)

कंपनी ने अभीक कुमार मित्रा को पद से हटाने का ऐलान किया। 24 अप्रैल से अभीक कंपनी के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर नहीं रहेंगे

6- LAXMI ORGANIC (Red)

2,000 करोड़ रुपये तक की बोर्रोविंग के लिए कंपनी बोर्ड ने मंजूरी दी

7-MAX HEALTH (Green)

कंपनी ने TPG से केयर हॉस्पिटल्स खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है

8-TECH MAHINDRA (Red)

JPMorgan ने टेक महिंद्रा पर न्यूट्रल से घटाकर रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है। लक्ष्य घटाकर 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है

9-MPHASIS (Red)

JPMorgan ने एमफैसिस पर न्यूट्रल से घटाकर रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है। लक्ष्य घटाकर 1550 रुपये प्रति शेयर तय किया है

10-TATA COMMUNICATION (Red)

CLSA की शेयर पर खरीदारी की सलाह, लक्ष्य 1,550 रुपये/शेयर तय किया है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।