Stocks to BUY: तिमाही नतीजों के बाद इन 3 शेयरों में बना कमाई का मौका, 45% तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks to BUY: दलाल स्ट्रीट पर इन दिनों तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है। यहां हम आपको 3 ऐसी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज इन तीनों ही कंपनियों के शेयरों पर बुलिश हैं और इसमें 45% तक के रिटर्न की संभावना जताई है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 11:21 PM
HDFC सिक्योरिटीज ने एंजल वन के शेयरों को 1,800 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग दी है

Stocks to BUY: दलाल स्ट्रीट पर इन दिनों तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है। कंपनियां लगातार अपने वित्त वर्ष 2023 के मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रहे हैं। इन नतीजों पर बाजार के एक्सपर्ट्स के अलावा निवेशकों की भी बारीकी से नजर होती हैं क्योंकि ये नतीजे कंपनी के पिछले प्रदर्शन के अलावा आगामी प्रदर्शन को लेकर भी संकेत देते हैं। इन्हीं संकेतों के आधार पर निवेशक इन कंपनियों में पैसा लगाने का फैसला करते हैं। यहां हम आपको 3 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज इन तीनों ही कंपनियों के शेयरों पर बुलिश हैं और इसमें 45% तक के रिटर्न की संभावना जताई है।

एंजल वन (Angel One)

HDFC सिक्योरिटीज ने एंजल वन के शेयरों को 1,800 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बाय (BUY) रेटिंग दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 45.35 फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा, "कंपनी के रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफे में तिमाही आधार पर 14 फीसदी और 21 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। फ्लैट-शुल्क मॉडल, कम लागत वाले मॉडल में खुदरा डेरिवेटिव में इसकी मार्केट लीडरशिप की स्थिति को देखते हुए यह भारत के कैपिटल मार्केट पर दांव लगाने के लिए विश्वसनीय कंपनी बनी हुई है।"

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities)


ब्रोकरेज फर्म ने ICICI सिक्योरिटीज के शेयरों को 600.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'जोड़ें (ADD)' रेटिंग दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 36.38 फीसदी अधिक है।

यह भी पढ़ें- Adani Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में लौटी तेजी, 10 में 6 स्टॉक हरे निशान में बंद, एक में लगा अपर सर्किट

आईसीआईसीआई लोम्बॉर्ड (ICICI Lombard)

HDFC सिक्योरिटीज ने ICICI लोम्बॉर्ड के शेयरों को 1370.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'जोड़ें (ADD)' रेटिंग दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 27.29 फीसदी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा, "कंपनी के NEP में सालाना आधार पर 12 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई, जो हमारे अनुमान से 2 फीसदी अधिक है। इसका नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ा है। कंपनी के मैनेजमेंट ने अगले कुछ सालों में 102-103% के कंबाइंड ऑपरेटिंग रेशियों को हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसके चलते हमने वित्त वर्ष 2024 और 2025 के लिए कंपनी के अर्निंग अनुमान को क्रमश: 7% और 11% बढ़ा दिया है।"

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।