Get App

Stocks on Broker's Radar: टाटा कम्युनिकेशंस, आईसीआईसीआई प्रू लाइफ, एमफैसिस, टेक महिंद्रा पर ब्रोकरेज फर्मों की नजरें

TATA COMMUNICATIONS पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि डेटा कारोबार का रेवन्यू 11% तक बढ़ा है। लेकिन EBITDA स्टाफ कॉस्ट में उछाल के कारण कम हो गया। वहीं डेटा रेवन्यू में डबल डिजिट वृद्धि देखने को मिली है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 21, 2023 पर 10:42 AM
Stocks on Broker's Radar: टाटा कम्युनिकेशंस, आईसीआईसीआई प्रू लाइफ, एमफैसिस, टेक महिंद्रा पर ब्रोकरेज फर्मों की नजरें
TECH MAHINDRA पर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट रेटिंग दी है। कंपनी के शेयर का लक्ष्य 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है

इंश्योरेंस कंपनियों में आज एक्शन दिखेगा। सालाना आधार पर HDFC LIFE का मार्च प्रीमियम 83% उछल गया। जबकि ICICI PRUDENTIAL और SBI LIFE के प्रीमिमय में भी 20-30 परसेंट की ग्रोथ नजर आई। हालांकि LIC का प्रीमियम 32% लुढ़क गया। वहीं ICICI प्रूडेंशियल के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। सालाना APE में 26% का उछाल देखने को मिला। VNB Margin भी 29 परसेंट से बढ़कर 32% हुई। ब्रोकरेज हाउसेज ने इस स्टॉक पर अपना नजरिया पेश किया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर टाटा कम्यूनिकेशंस, एमफैसिस और टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक्स भी हैं।

MS ON LIFE INSURANCE

मॉर्गन स्टैनली ने लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर पर अपनी राय देते हुए कहा कि सालाना आधार पर इंडस्ट्री की RWRP मार्च में 38% बढ़ा है। जबकि सालाना आधार पर प्राइवेट सेक्टर का RWRP मार्च में 56% बढ़ा है। इस दौरान HDFC लाइफ की ग्रोथ 95% रही है। वहीं ICICI प्रू की ग्रोथ 59% रही है। जबक सालाना आधार पर SBI लाइफ में 12% की ग्रोथ दर्ज हुई है।

CLSA ON TATA COMMUNICATIONS

सीएलएसए ने टाटा कम्यूनिकेशंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। डेटा कारोबार का रेवन्यू 11% तक बढ़ा है। लेकिन स्टाफ कॉस्ट में उछाल के साथ EBITDA कम हो गया। डेटा बिजनेस पर Mgmt का फोकस रहने के कारण डेटा रेवन्यू में डबल डिजिट वृद्धि देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें