Stocks on Broker's Radar: टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) ने 7000 करोड़ रुपये की 2 बड़ी डील की है। कैपिटल फूड्स, ऑर्गेनिक इंडिया को खरीदने का करार किया है। कैपिटल फूड्स की एंटरप्राइज वैल्यू 5100 करोड़ रुपये है। वहीं ऑर्गेनिक इंडिया को भी 1900 करोड़ में खरीदेगी। कंपनी की बड़ी डील से ये स्टॉक ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आया है। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। वहीं AVENUE SUPERMARTS की जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल सेगमेंट आय स्थिर नजर आई। दिवाली के बाद डिमांड में सुधार की उम्मीद है। Q3 में 5 नए स्टोर खोले जिससे कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 341 हो गई। इन्होंने AVENUE SUPERMART पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है।
