Stocks on Broker's Radar: जोमैटो, मेदांता, आयशर मोटर्स पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

ZOMATO पर सिटी ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 145 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि क्रिकेट विश्व कप के खत्म होने के बाद से स्टॉक लगभग 7% करेक्ट हुआ है। जीएसटी पेनाल्टी पर मीडिया रिपोर्ट आने के बाद से ये करेक्शन आया है ऐसा माना जा रहा है

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 10:11 AM
EICHER MOTORS पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,650 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: जोमैटो (ZOMATO) का शेयर आज फोकस में रहेगा। इस शेयर में आज फंड एक्शन देखने को मिल सकता है। Alipay ने जोमैटो में 29.6 करोड़ शेयर बेचे हैं। Alipay ने कंपनी में अपनी 3.44% हिस्सेदारी 112.7 रुपये/शेयर के भाव पर बेची है। वहीं दूसरी तरफ जोमैटो में हिस्सेदारी खरीद भी हुई है। जोमैटो में Morgan Stanley ने 4.4 करोड़ शेयर या 0.5% हिस्सेदारी 112.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी है। वहीं Societe Generale ने 3.54 करोड़ शेयर या 0.41% हिस्सेदारी 112.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी है। सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। वहीं मेदांता और आयशर मोटर्स का शेयर ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर है। मेदांता पर जेफरीज ने खरीदारी की सलाह दी है। जबकि आयशर मोटर्स पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया है।

    CITI ON ZOMATO

    सिटी ने जोमैटो ने पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 145 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि क्रिकेट विश्व कप के खत्म होने के बाद से स्टॉक लगभग 7% करेक्ट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में ग्राहक डिलीवरी शुल्क पर नए जीएसटी पेनाल्टी का सुझाव दिया गया है। जीएसटी पेनाल्टी पर मीडिया रिपोर्ट आने के बाद से करेक्शन आया हो सकता है। नए जीएसटी में नॉन गोल्ड ऑर्डर पर 5 रुपये/ऑर्डर शुल्क जोड़ा जाएगा। डिलीवरी शुल्क पर जीएसटी गोल्ड लॉयल्टी कार्यक्रम को अपनाने में और मदद कर सकता है। कंपनी के ग्रोथ पर मामूली असर पड़ सकता है।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई


    JEFFERIES ON MEDANTA

    जेफरीज ने मेदांता पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों ने लिस्टिंग के बाद मेदांता के मजबूत प्रदर्शन को स्वीकार किया। आईपीडी वॉल्यूम ग्रोथ के कारण इसने मजबूत किया। निवेशकों ने नए अस्पतालों में प्रदर्शन की स्थिरता को स्वीकार किया। उन्होंने विस्तार योजनाओं पर अपडेट भी लिया। कंपनी की मुख्य चिंता दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रही।

    JEFFERIES ON EICHER MOTORS

    जेफरीज ने आयशर मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। गोवा में RE का एनुअल बाइकिंग फेस्टिवल RE की ब्रांड अपील पर विश्वास बढ़ाता है। प्रतिस्पर्धी कंपनियों के हालिया लॉन्च से RE पर सीमित असर दिखेगा। स्टॉक की रीरेटिंग की संभावना है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।