Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- JSW INFRASTRUCTURE पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी की सब्सिडियरी को कर्नाटक मैरीटाइम बोर्ड से ऑर्डर मिला। ऑल वेदर, डीप वॉटर ग्रीन फील्ड पोर्ट बनाने का ऑर्डर मिला। PPP मॉडल पर कर्नाटक के केनी में पोर्ट का विकास होगा

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 9:15 AM
JUPITER WAGONS पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी का 500 करोड़ का QIP लॉन्च हुआ है। QIP का फ्लोर प्राइज 331.34/शेयर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- प्रोडक्शन पर OPEC+ देशों की आज होने वाली बैठक से पहले क्रूड में रफ्तार संभव है। भाव एक परसेंट से ज्यादा चढ़कर 83 डॉलर के पार पहुंच गया है। वहीं सोने में मजबूती कायम है। सोने के दाम 7 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गये हैं। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और CHENNAI PETRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) DIXON TECHNOLOGIES (Green)

    कंपनी आज नोएडा में अपने नई फैक्ट्री की शुरुआत करेगी। टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव फैक्ट्री की शुरुआत करेंगे


    2) JSW INFRASTRUCTURE (Green)

    सब्सिडियरी को कर्नाटक मैरीटाइम बोर्ड से ऑर्डर मिला। ऑल वेदर, डीप वॉटर ग्रीन फील्ड पोर्ट बनाने का ऑर्डर मिला। कर्नाटक के केनी में PPP मॉडल पर पोर्ट का विकास होगा

    3) MAN INFRACONSTRUCTION (Green)

    बोर्ड ने प्रेफरेंशियल बेसिस पर 550 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी

    4) IDBI BANK (Green)

    सरकार ने विनिवेश के लिए एसेट वैल्युअर के लिए नई बोलियां मंगाई। बोली जमा करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2024 होगी

    5) THOMAS COOK (RED)

    प्रोमोटर फेयरब्रिज कैपिटल (मॉरीशस) OFS के जरिए हिस्सा बेचेगी। 4 करोड़ शेयरों के OFS का फ्लोर प्राइज 125 रुपये/शेयर है

    6) TEXMACO RAIL (RED)

    सोसाइटी जनरल ने 22.05 लाख शेयर 140.03 के भाव पर बेचे

    7) KESORAM INDUSTRIES (Green)

    आज बोर्ड बैठक में NCD के भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी

    8) PENINSULA LAND (Green)

    फंड जुटाने पर कंपनी के बोर्ड की बैठक आज होगी। इक्विटी, NCDs, वारंट या प्रेफरेंशियल शेयर के जरिए फंड जुटाने की योजना है

    9) VASCON ENGINEERS (Green)

    QIP या प्रेफरेंशियल शेयर के जरिए फंड जुटाने पर बोर्ड बैठक आज होगी

    10) PVR (Green)

    कल रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज होगी। कल विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी रिलीज होगी

    Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    यतिन मोता की टीम

    1) Coal India (Green)

    कंपनी ऑस्ट्रेलिया में लिथियम एसेट का अधिग्रहण कर सकती है : सूत्र

    2) NTPC (Green)

    कंपनी ऑस्ट्रेलिया में लिथियम एसेट का अधिग्रहण कर सकती है: सूत्र

    3) JUPITER WAGONS (Green)

    कंपनी का 500 करोड़ का QIP लॉन्च हुआ। इसका फ्लोर प्राइज 331.34/शेयर है

    4) Oil India (Green)

    आज OPEC+ देशों की बैठक होगी। इस बैठक में उत्पादन में कटौती का फैसला संभव है

    5) ONGC (Green)

    आज OPEC+ देशों की बैठक होगी। इस बैठक में उत्पादन में कटौती का फैसला संभव है

    6) Tata Motors (Green)

    टाटा टेक्नोलॉजीज की लिस्टिंग आज होगी लिहाजा शेयर में तेजी संभव है

    7) NYKAA FASHION (Green)

    कंपनी ने भारत में कारोबार के लिए Foot Locker से करार किया। Foot Locker न्यूयॉर्क की एथलेटिक रिटेलर कंपनी है। मेट्रो ब्रांड भारत में Foot Locker के स्टोर मैनेज करेगी। मेट्रो ब्रांड के स्टोर पर भी Foot Locker के ब्रांड मिलेंगे। नायका भारत में Foot Locker ई-कॉमर्स पार्टनर होगी

    8) METRO BRANDS (Green)

    कंपनी ने भारत में कारोबार के लिए Foot Locker से करार किया। Foot Locker न्यूयॉर्क की एथलेटिक रिटेलर कंपनी है। मेट्रो ब्रांड भारत में Foot Locker के स्टोर मैनेज करेगी। मेट्रो ब्रांड के स्टोर पर भी Foot Locker के ब्रांड मिलेंगे। नायका भारत में Foot Locker ई-कॉमर्स पार्टनर होगी

    9) KARUR VYSYA BANK (Green)

    RBI ने SBI MF को बैंक में हिस्सा खरीदने की मंजूरी दी। कंपनी में 9.99% तक हिस्सा खरीदने की मंजूरी मिली

    10) GLOBAL HEALTH (Green)

    जेफरीज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।