Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:29 नवंबर को तेजड़िये पूरी तरह से सक्रिय होते नजर आए। निफ्टी 50 इंडेक्स पर ट्रेडिंग वॉल्यूम भी पिछले दो लगातार सत्रों में मजबूत रहा है। यहा एक और सकारात्मक संकेत है। हालांकि बाजार में और तेजी के लिए मार्केट ब्रेड्थ के ओर मजबूत होने की जरूरत है। कल बीएसई सेंसेक्स 728 अंक या 1.1 फीसदी उछलकर 66,902 पर बंद हुआ था

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 8:27 AM
Trade setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX लगातार तीसरे सत्र में बढ़ता दिखा था। कल ये 4.4 फीसदी बढ़कर 12.7 के स्तर पर पहुंच गया और पिछले 10 महीनों में पहली बार 200-डे ईएमए से ऊपर बंद हुआ

Trade setup : कुछ समय के बाद बाजार कल एक बार फिर से 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा। निफ्टी, डेली, वीकली और मंथली टाइम फ्रेम पर सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। मोमेंटम इंडीकेट आरएसआई और एमएसीडी में भी सकारात्मक रुझान बना हुआ है। इसको देखते हुए बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स अपने पिछले रिकॉर्ड हाई (20,222.45) को पार करने की ओर बढ़ रहा है। निफ्टी के लिए 20,000-19,800 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

एफ एंड ओ एक्सपायरी और पांच राज्यों के चुनावों के एग्जिट पोल से एक दिन पहले 29 नवंबर को तेजड़िये पूरी तरह से सक्रिय होते नजर आए। निफ्टी 50 इंडेक्स पर ट्रेडिंग वॉल्यूम भी पिछले दो लगातार सत्रों में मजबूत रहा है। यहा एक और सकारात्मक संकेत है। हालांकि बाजार में और तेजी के लिए मार्केट ब्रेड्थ के ओर मजबूत होने की जरूरत है। कल बीएसई सेंसेक्स 728 अंक या 1.1 फीसदी उछलकर 66,902 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 207 अंक या 1.04 फीसदी की तेजी लेकर 20,097 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली टाइम स्केल पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX लगातार तीसरे सत्र में बढ़ता दिखा था। कल ये 4.4 फीसदी बढ़कर 12.7 के स्तर पर पहुंच गया और पिछले 10 महीनों में पहली बार 200-डे ईएमए से ऊपर बंद हुआ।


एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, "डेली चार्ट पर एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट के बाद तेजड़िए जोश में रहे। इसके अलावा निफ्टी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर आराम से टिका हुआ है।"

ऐसे में उनका मानना है कि ब्रॉडर मार्केट की भागीदारी और बैंक निफ्टी में स्मार्ट रिकवरी के साथ बाजार का समग्र रुझान सकारात्मक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी 20,450-20,500 की ओर बढ़ सकता है। 19,850 पर इसके लिए सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19,996 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19,961 और 19,904 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 20,109 फिर 20,144 और 20,201 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44,161 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44,013 और 43,773 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44,640 फिर 44,788 और 45,027 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

मंथली बेसिस पर 20,200 की स्ट्राइक पर 1.28 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 44.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

20,000 की स्ट्राइक पर 1.63 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 20,000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.36 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें ICICI Prudential Life Insurance, Marico, Godrej Consumer Products, Aditya Birla Capital और Navin Fluorine International के नाम शामिल हैं।

58 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 58 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें NTPC, Bandhan Bank, Samvardhana Motherson International, Hindustan Copper और Colgate Palmolive के नाम शामिल हैं।

29 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 29 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें MCX India, Berger Paints, JK Cement, Dalmia Bharat और Siemens के नाम शामिल हैं।

Nifty फिर 20000 के पार, म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर अब क्या हो रणनीति?

18 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 18 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Zee Entertainment Enterprises, Hindustan Petroleum Corporation, ONGC, IDFC FIRST Bank और Info Edge के नाम शामिल हैं।

81 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 81 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Atul, Ramco Cements, L&T Technology Services, Alkem Laboratories और HDFC AMC के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।