बाजार में आखिरी मिनटों में जोरदार गिरावट, जानें किन दो स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस ने डिप्स में दी खरीदारी की सलाह

डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 7250-7300 के स्तर शॉर्ट टर्म में देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जानें किन दो स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस ने डिप्स में दी खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन कम असरकारक है, मॉडर्ना सीईओ की इस चेतावनी के बाद लुढ़के बाजार


जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

Maruti Suzuki

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रं के हवाले से कहा कि आज इस दिग्गज ऑटो स्टॉक में ब्रोकरेजेस ने खरीदारी की सलाह दी। Dealers ने buying on dips की रणनीति अपनाने को कहा। Dealers को लगता है कि इस स्टॉक में 7250-7300 के स्तर short term में देखने को मिल सकते हैं। आज के कारोबार में Domestic funds इस काउंटर में खरीदारी करते नजर आये।

REC

इसके अलावा डीलिंग रूम्स ने आरईसी के स्टॉक में खरीदारी करने को कहा। उन्होंने इसमें BTST strategy अपनाने की राय दी। डीलिंग रूम्स के मुताबिक MSCI selling आज इस स्टॉक में खत्म हो गई ऐसा लगता है। Dealers को लगता है कि इसमें 135-140 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।