SUN PHARMA के हलोल प्लांट को कल US FDA से इंपोर्ट अलर्ट मिलने पर कंपनी ने सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि FY23 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका स्पेशियालिटी सेगमेंट की आय पर कोई असर नहीं होगा। हम केस टू केस बेसिस पर प्रोडक्ट ट्रांसफर का विचार करेंगे। कंपनी ने कहा कि 14 प्रोडक्ट्स की सप्लाई की शर्तें गोपनीय हैं। इसके साथ ही कंपनी सप्लाई को पूरा करने के लिए इंक्रिमेंटल कॉस्ट की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही US FDA से मिलकर दिक्कतों को जल्द सुलझाने की कोशिश करेंगे। वहीं HUL ने हेल्थ और वेलनेस मार्केट में उतरने की तैयारी दिखाई है। कंपनी ने OZIVA की 100% और Nutritionalab में भी करीब 20% हिस्सेदारी लेने का फैसला किया है। जानते हैं दोनों स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज का नजरिया-
नोमुरा ने सनफार्मा पर बुलिश रवैया अपनाते हुए इस पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 1094 रुपये तय किया है।
मॉर्गन स्टैनली ने सन फार्मा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है।
MS ने HUL पर इक्वल वेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,230 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
नोमुरा ने हिंदुस्तान यूनीलीवर पर बाय कॉल दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 3,175 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस देखने को मिलेगा।
CLSA ने HUL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,950 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
जेफरीज ने हिंदुस्तान यूनीलीवर पर बाय कॉल देकर इसका लक्ष्य 3050 रुपये तय किया है।
सिटी ने एचयूएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3050 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )