Sun pharma share price: सन फार्मा (Sun Pharma) का 3 अगस्त को अप्रैल-जून की आय जारी होने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने दवा निर्माता कंपनी के लिए एक मजबूत ग्रोथ आउटलुक बनाए रखा है। हालांकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2 प्रतिशत घटकर 2,022.5 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में 322.87 करोड़ रुपये के असाधारण नुकसान के कारण मुनाफा घट गया। शुद्ध मुनाफा न केवल सालाना लगभग 14 प्रतिशत बढ़कर 2,345.4 करोड़ रुपये हो गया। बल्कि मुनाफा स्ट्रीट के 2,119.4 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी अधिक रहा। मुंबई स्थित दवा निर्माता कंपनी ने 11,941 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड रेवन्यू में साल-दर-साल 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। जबकि इसके 11,606.5 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।
विदेशी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज सन फार्मा को लेकर पॉजिटिव हैं। इसके नतीजे जेनेरिक ब्लॉकबस्टर कैंसर दवा रेवलिमिड (Revlimid) की उम्मीद से ज्यादा बिक्री और रिसर्च एंड डेवलपमेंट का खर्च को बताया जा रहा है। हालांकि वे कंपनी के भारतीय कारोबार में महज 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कंपनी निराश है। लेकिन इसमें सुधार की उम्मीद है।
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि विशेष बिक्री में बढ़ोतरी के कारण सन फार्मा पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। इसने 1,310 रुपये के मूल्य लक्ष्य के साथ स्टॉक पर अपना "बाय" कॉल बरकरार रखा।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज दवा निर्माता कंपनी के स्टॉक पर सकारात्मक बना हुआ है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1,310 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ स्टॉक पर अपनी "बाय" कॉल बनाये रखा है।
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज दवा निर्माता Sun Pharma पर अधिक आशावादी है। उनका मानना है कि वित्त वर्ष 2024 में स्टॉक पर दबाव देखने की संभावना नहीं है। हलोल की कुछ दवाएं बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रही हैं। जबकि मोहाली कारखाना चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।
ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर अपनी "खरीद" कॉल को बरकरार रखते हुए स्टॉक के लिए अपना लक्ष्य लगभग 18 प्रतिशत बढ़ाकर 1,320 रुपये कर दिया है।
ब्रोकरेज द्वारा बुलिश नजरिये के बावजूद निवेशक कंपनी के नतीजे से ज्यादा प्रभावित नहीं दिखे। सुबह 9.24 बजे एनएसई पर सन फार्मा के शेयर 1,141.50 रुपये पर सपाट कारोबार कर रहे थे।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)